फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape attempt with a film actress in ghaziabad

फिल्म एक्ट्रेस के साथ बलात्कार की कोशिश, कैब चालक गिरफ्तार 

Sun, 07 Aug 2016 09:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 07 Aug 2016 09:48 AM IST
विज्ञापन
rape attempt with a film actress in ghaziabad
- फोटो : Demo Pic

गाजियाबाद में एक फिल्म एक्ट्रेस ने कैब चालक पर रेप की कोशिश का आरोप लगाया है। उन्होंने इस संबंध में विजयनगर थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस और कैब चालक किराए के पैसों के लेनदेन का विवाद बता रहा है।

विज्ञापन


फिल्म एक्ट्रेस ने बताया कि शनिवार तड़के वह मुंबई से गाजियाबाद लौट रही थीं। दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद उन्होंने ऑनलाइन बुकिंग कर एक कैब बुक की। इसके बाद वह पति के साथ कैब से करोल बाग तक आईं।
विज्ञापन


करोल बाग से उन्होंने दूसरी कैब बुक की। वह इस कैब से गाजियाबाद स्थित क्रॉसिंग्स रिपब्लिक तक आईं। कैब ड्राइवर के पैसे मांगने पर उन्होंने कहा कि उनके पास पैसे नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइवर न अपने साथियों को भी बुलाया

rape attempt with a film actress in ghaziabad

सुबह आठ बजे वह अपनी मां से पैसे लाकर उसे दे देंगी, तब तक इंतजार करे। इस पर ड्राइवर उनसे बदसलूकी करने लगा और उसने उनके साथ रेप की भी कोशिश की।

इसके अलावा ड्राइवर ने अपने साथियों को फोन कर बोला लिया और उनके पति के साथ मारपीट भी की। इसके बाद सुबह छह बजे उन्होंने 100 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी।

पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। इस संबंध में जांच कर रहे चौकी इंचार्ज का कहना है दोनों पक्षों में किराए को लेकर झगड़ा हुआ था। बाकी आरोपों की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed