फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape and molestation charges on a retired army man

रेप के बाद फौजी कर रहा इज्जत का सौदा

Sat, 19 Apr 2014 12:50 AM IST
Updated Sat, 19 Apr 2014 12:50 AM IST
विज्ञापन
rape and molestation charges on a retired army man

एक रिटायर्ड फौजी पर पड़ोसन से रेप, छेड़खानी और उधार लिए पैसों के ब्याज के एवज में अस्मत का सौदा करने का आरोप लगाया गया है। इस बाबत महिला के पति ने तहरीर दी है।

विज्ञापन


आरोप है कि नौ माह पहले आरोपी रिटायर्ड फौजी ने महिला के साथ रेप भी किया था। तब उसने लोकलाज के डर से शिकायत नहीं की थी।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। वह खुद को बेकुसूर बता रहा है।

फौजी की वजह से छोड़ दिया घर

rape and molestation charges on a retired army man

गाजियाबाद ‌के विजयनगर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला के पति का आरोप है कि रिटायर्ड फौजी से उन्होंने 65 हजार रुपये उधार लिए थे। इस दौरान आरोपी का उनके घर आना जाना हो गया।

घर में अकेली पाकर 27 जुलाई 2013 को आरोपी फौजी ने उसकी पत्नी के साथ रेप किया। इसके बाद उन्होंने सारे पैसे चुकाए और घर छोड़कर दूसरी जगह जाकर रहने लगे।

अब वे फिर उसी मोहल्ले में रहने के लिए आए हैं तो रिटायर्ड फौजी उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

'पैसे न देने के लिए लगाया आरोप'

rape and molestation charges on a retired army man

महिला के पति का आरोप है कि रिटायर्ड फौजी ‌हमेशा इस बात की धमकी देता है कि कि पैसों का ब्याज दो या फिर इज्जत। काफी समझाने बाद भी जब वह नहीं माना तो परेशान होकर उन्होंने पुलिस से शिकायत की है।

वहीं दूसरी ओर, रिटायर्ड फौजी का कहना है कि दंपति उधार लिए पैसे नहीं देना चाहते हैं, इसलिए झूठा इल्जाम लगा रहे हैं। फौजी का कहना है कि उसने कभी ऐसी कोई बात नहीं की है।

एसओ हरदयाल यादव ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed