फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape after converting religion a minor girl in ghaziabad

गाजियाबाद: धर्म परिवर्तन के बाद नाबालिग से रेप

Wed, 06 Aug 2014 05:24 PM IST
Updated Wed, 06 Aug 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
rape after converting religion a minor girl in ghaziabad

मेरठ में एक मदरसे में लड़की से गैंगरेप और धर्म परिवर्तन का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि दिल्ली एनसीआर में ऐसा ही एक और मामला सामने आने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


मामला गाजियाबाद के लोनी का है, जहां एक युवक पर नाबालिग लड़की के अपहरण्ा और धर्म परिवर्तन का केस दर्ज कराया गया है।

परिजनों की ओर से शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद पुलिस हरकत में आई और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पढ़िए क्या है पूरा मामला

rape after converting religion a minor girl in ghaziabad

लोनी के लक्ष्मी गार्डेन में रहने वाले एक परिवार ने पड़ोस में रहने वाले रिहान (23) पर उनकी नाबालिग बेटी रमा (काल्पनिक नाम) के साथ रेप और जबरन धर्म परिवर्तन का मामला दर्ज कराया है। हालांकि पुलिस धर्म परिवर्तन से इंकार कर रही है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक और लड़की का घर आमने-सामने है। उनके घर के पास रहने वाली एक महिला ने दोनों के बीच प्रेम संबंध बनवाए। पिछले 6 महीने से दोनों के बीच अफेयर चल रहा था। लेकिन जब परिजनों को इसकी भनक लगी तो आरोपी युवक बीते 24 जून को लड़की को लेकर घर से भाग गया।

लड़की के भागने के बाद परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था,जिसके बाद से ही पुलिस को उनकी तलाश थी।

घर से भागने से पहले किया ये काम

rape after converting religion a minor girl in ghaziabad

आरोपी युवक ने पड़ोसन के साथ मिलकर लड़की को घर से भगाने की साजिश रची और भागने से एक दिन पहले उसके सारे सर्टिफिकेट, फोटो और पहचान पत्र आदि जला दिए।

24 जून को दोनों घर से भाग निकले और दिल्ली के निजामुद्दीन में एक मस्जिद पर जाकर पहले लड़की का धर्म परिवर्तन कराया फिर उससे निकाह किया। निकाह के बाद दोनों दिल्ली के गांधीनगर इलाके में रहने लगे थे।

उधर, पुलिस लगातार उनकी बरामदगी की कोशिश में जुटी थी। इसके लिए कई बार लड़के के पिता को पुलिस ने पूछताछ के लिए उठाया। हालांकि उस वक्त रमजान चल रहा था इसलिए उसे शाम होते ही छोड़ दिया जाता था। ईद के बाद पुलिस ने फिर लड़के के पिता को पूछताछ के लिए पकड़ा तो उसने लड़के को जल्द बुलाने की बात कही।

विज्ञापन

घर जाने को राजी नहीं है लड़की

rape after converting religion a minor girl in ghaziabad

पुलिस के दबाव में पांच अगस्त को आरोपी के भाई ने दिल्ली आकर लड़की को घर चलने के लिए राजी किया। लड़की के वहां पहुंचते ही हंगामा होने लगा। कुछ देर बाद आरोपी युवक भी वहां पहुंच गया।

लड़की के परिजनों ने आरोपी रिहान समेत चार के खिलाफ धारा 363 और 366 में केस दर्ज करा रखा है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है जहां से उसे जेल ‌भेज दिया गया है।

वहीं लड़की के मामले में कोर्ट का निर्देश आना बाकी है। उसे नारी निकेतन भेजा जा सकता है। क्योंकि वह घर जाने को राजी नहीं है। लड़की ने अपने बयान में कहा कि वह अपनी मर्जी से उसके साथ भागी थी और उसी के साथ रहना चाहती है।

युवक पर चलेगा रेप का केस!

rape after converting religion a minor girl in ghaziabad

इस मामले में एसएसपी ने कहा कि धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला नहीं है। नाबालिग लड़की से शादी करना में उसकी सहमति के कोई मायने नहीं हैं। ऐसे में युवक पर रेप का आरोप लगा है।


वहीं, अगर मुस्लिम लॉ की बात करें तो उसमें यह स्पष्ट है कि किसी भी निकाह में लड़की और लड़के का मुस्लिम होना जरूरी है। ऐसे में यह बात साफ है कि शादी के लिए पहले लड़की को इस्लाम कबूल करवाया गया फिर उससे निकाह किया गया।

लड़की के परिजनों के मुताबिक उसकी दम्र 16 से साल से कम है। वह 29 अक्टूबर को वह 16 साल की पूरी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed