फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   rape accused did suicide in neemka jail.

दुष्कर्म के आरोपी कैदी ने जेल में लगाई फांसी

Wed, 24 Sep 2014 09:01 PM IST
Updated Wed, 24 Sep 2014 09:01 PM IST
विज्ञापन
rape accused did suicide in neemka jail.

बल्लभगढ़ की नीमका जेल में बुधवार को एक कैदी ने बाथरूम में जाकर फांसी लगा ली। बताया जा रहा है कि वह रोज की तरह नहाने के लिए गया था। काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया तो जेल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न मिलने कर्मचारियों ने दरवाजा तोड़ दिया। जहां उसे फांसी से लटका पाया गया। फांसी गमछे से लगाई है।

विज्ञापन

 
मृतक कैदी पर नाबालिग लड़की को अगवा कर बलात्कार करने का आरोप था। घटना की सूचना मजिस्ट्रेट निकिता भारद्वाज व सदर थाने को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेजा। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कोसीकलां (मथुरा) निवासी 25 वर्षीय करण अगस्त माह में पलवल निवासी एक नाबालिग लड़की को भगा ले गया था। 15 सितंबर को उसे गिरफ्तार किया था। उसके पास से लड़की भी मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेडिकल में हुई थी बलात्कार की पुष्टि

rape accused did suicide in neemka jail.

लड़की का मेडिकल होने पर बलात्कार की पुष्टि हुई। जिसके बाद 19 सितंबर को उसे कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में नीमका जेल भेजा गया था। उसी दिन से वह जेल में रह रहा था।

बुधवार सुबह करण अपना अंगौछा (गमछा) लेकर नहाने के लिए बाथरूम चला गया। काफी देर बाद भी वह बाथरूम से बाहर नहीं आया। पुलिस कर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो करण बाथरूम के रोशनदान की ग्रिल में बंधे फंदे से झूल रहा था। सीजीएम निकिता भारद्वाज की मौजूदगी में शव को फंदे से उतार कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
 
जेल अधीक्षक दीपक शर्मा ने बताया कि इसमें जेल प्रशासन की कोई लापरवाही नहीं है। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई। शव पोस्टमॉर्टम के बाद उन्हें सौंप दिया जाएगा। थाना सदर प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि परिजनों की तरफ से किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed