{"_id":"15dc2253cc5aa36db7e71b10acb532e1","slug":"ran-from-the-house-to-scold-the-child-found-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांटने पर घर से भागा बच्चा लखनऊ में मिला ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डांटने पर घर से भागा बच्चा लखनऊ में मिला
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 11 Jan 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
ऑपरेशन स्माइल की टीम ने नोएडा के उदयभान समेत 18 और बच्चों को बरामद किया है। 15 दिन पहले उदयभान को खेलने पर उसके पिता ने डांट दिया था।
वह घर से भाग गया था, उसे लखनऊ से बरामद किया गया है। अब तक पुलिस 130 बच्चे बरामद कर चुकी है।
एएचटीयू प्रभारी विनोद शर्मा ने बताया कि उदयभान नोएडा के सिटी सेंटर का रहने वाला है। उसके पिता रामसाबरे निजी कंपनी में नौकरी करते हैं। उदयभान के पिता ने बताया कि बेटा पढ़ाई नहीं करता था, दिन भर खेलता रहता था।
इसलिए उसे डांट दिया था। उदयभान ने बताया कि वह ट्रेन से लखनऊ पहुंचा, जहां लावारिस घूमता देख पुलिस ने उसे शेल्टर होम में पहुंचा दिया।
एएचटीयू प्रभारी ने बताया कि उदयभान के अलावा बिहार के वीरू, पंचम, राजू, बाबुल, सीताराम, विक्रम, चंद कुमार और तौसीफ आलम, नोएडा का आशिब, अभिषेक, मेरठ के एकलव्य, नैना, कासगंज का कश्मीर, अलीगढ़ का विष्णु, फर्रुखाबाद का सूरज और सहारनपुर का शाकिब भी बरामद किए गए हैं।
बरामद बच्चों की उम्र चार से 16 साल की है। इन्हें लखनऊ और दिल्ली से बरामद किया गया।