फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Rakhi going Bndhavane student thrashed by truck.

दर्दनाक: राखी बंधवाने जा रहे छात्र को ट्रक ने रौंदा

Sun, 30 Aug 2015 09:10 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sun, 30 Aug 2015 09:10 AM IST
विज्ञापन
Rakhi going Bndhavane student thrashed by truck.
राखी बंधवाने जा रहे एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज के बीटेक छात्र अमितेंद्र (22) को शनिवार दोपहर 12 बजे ट्रक ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा एनएच-24 पर महरौली पेट्रोल पंप के सामने हुआ।
विज्ञापन


घटनास्थल पर राखी, चॉकलेट, अमितेंद्र की बहन लता का लेटर और मोबाइल मिला। हादसे की सूचना पर छात्र के साथी और परिजन कविनगर थाने पहुंचे, रिपोर्ट दर्ज कराई। हादसे के बाद मौके से भागे ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


कविनगर पुलिस के मुताबिक, अमितेंद्र देवरिया के सोनू घाट का रहने वाला था। एनएच-24 स्थित एकेजी इंजीनियरिंग कॉलेज में बीटेक इलेक्ट्रिकल फोर्थ ईयर का स्टूडेंट था। उसके पिता सुरेंद्र कुमार बिजनेसमैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मां सरकारी कर्मचारी हैं। अमितेंद्र लैंड क्राफ्ट गोल्फ लिंक सोसायटी के विला में दोस्त अभिमन्यु के साथ रहता था। हादसे की सूचना राहगीरों ने कंट्रोल रूम में दी।

मौके पर पहुंची पुलिस को प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अमितेंद्र पैदल सड़क पार कर रहा था। लालकुआं की ओर से आ रहे एक ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक लेकर चालक डासना की ओर भाग गया, हालांकि लोगों ने ट्रक का नंबर नोट कर लिया।

अमितेंद्र का शव पुलिस ने कब्जे में लिया। उसके मोबाइल से कॉल कर दोस्तों और परिजनों को सूचना दी। अमितेंद्र के दोस्त अंकित, अभिमन्यु और एनटीपीसी दादरी में रहने वाली अमितेंद्र की रिश्ते की बहन विमला कविनगर थाने पहुंचे।

विमला ने बताया कि अमितेंद्र राखी बंधवाने उनके पास आ रहा था। रक्षाबंधन पर दिल्ली में सभी रिश्तेदार इकट्ठे होते हैं, दादरी से हम लोग दिल्ली जाने वाले थे।

एसएचओ ने बताया कि अमितेंद्र के दोस्त करण ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। ट्रक के नंबर के आधार पर आरोपी  को ट्रेस कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।

रक्षाबंधन पर घर जा रहे राजमिस्त्री को मिनी ट्रक ने कुचला, मौत

मिनी ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार राजमिस्त्री राजकुमार पाल (33) की गोविंदपुरम अनाज मंडी के सामने मौत हो गई। रक्षाबंधन पर्व होने के कारण वह डासना से घर जा रहा था।


आरोपी मिनी ट्रक चालक मौके से भाग गया। पुलिस के मुताबिक, राजमिस्त्री राजकुमार पाल पखरपुर लोनी का रहने वाला था। डासना में एक कंस्ट्रक्शन साइट पर टाइल्स लगाने का काम कर रहा था।

शनिवार दोपहर रक्षाबंधन पर वह डासना से अपने घर लोनी जा रहा था। गोविंदपुरम अनाज मंडी के सामने एक मिनी ट्रक ने पीछे से उसे टक्कर मार दी।

हादसे के बाद राजकुमार को लहूलुहान हालत में सड़क पर पड़ा छोड़ मिनी ट्रक चालक भाग गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed