पीडब्ल्यूडी घोटाले में केजरीवाल के खिलाफ तीन एफआईआर दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरविंद केजरीवाल अब एक नए विवाद में फंस गए हैं। दिल्ली की एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री के खिलाफ पीडब्ल्यूडी घोटाले में तीन एफआईआर दर्ज की है।
बता दें कि इस मामले में पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज हुई है। इससे पहले पीडब्ल्यूडी घोटाला मामले में केजरीवाल के दिवंगत साढ़ू के खिलाफ दर्ज शिकायत में आज एंटी करप्शन ब्यूरो(एसीबी) ने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में स्टेटस रिपोर्ट जमा की है।
गौरतलब है कि PWD घोटाले के व्हिसलब्लोअर राहुल शर्मा ने केजरीवाल के साढ़ू दिवंगत एसके बंसल के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई थी। इसी मामले में एसीबी ने स्टेटस रिपोर्ट जमा की है।
एसीबी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि भ्रष्टाचार, धोखाधड़ी और चीटिंग के आरोप में दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्रों में तीन एफआईआर दर्ज किए गए हैं।
रिपोर्ट जमा होने के बाद तीस हजारी कोर्ट ने एसीबी के एडीशनल सीपी को निर्देश दिया है राहुल शर्मा की जान पर जो खतरा बताया जा रहा है उसकी जांच की जाए। गौरतलब है कि बुधवार को दो अज्ञात बदमाशों ने उनकी कार पर फायरिंग कर दी थी।
PWD Scam:ACB files status report in Tis Hazari Court on Rahul Sharma's complaint against Kejriwal's deceased brother-in law SK Bansal #Delhi
— ANI (@ANI_news) June 2, 2017
PWD Scam: ACB says 3 FIRs have been filed on separate allegations of corruption, forgery and cheating in various areas of Delhi.
— ANI (@ANI_news) June 2, 2017
Tis Hazari Court directs ACB's Addl CP to assess threat perception against complainant Rahul Sharma, who was allegedly attacked recently
— ANI (@ANI_news) June 2, 2017
On attack on complainant, FIR under Section 307 registered in Greater Noida police station.
— ANI (@ANI_news) June 2, 2017
केजरीवाल के रिश्तेदार का नाम शक के दायरे में
बता दें कि पीडब्ल्यूडी घोटाले के सिलसिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल के घर छापा भी मारा था।
सूत्रों के मुताबिक, कुमार बंसल के अलावा एसीबी ने दो कंस्ट्रक्शन कंपनियों के प्रमोटरों के ऑफिस में भी छापा मारा गया था। छापेमारी के दौरान अधिकारियों ने कुछ कागजात जब्त किए थे। गौरतलब है कि केजरीवाल के साढ़ू सुरेंद्र कुमार बंसल का 7 मई को निधन हो चुका है।
अनियमितताओं के आरोप में एसीबी टीम ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली में पीडब्ल्यूडी इंजीनियर के ऑफिस में छापा मारा था। इस दौरान उन्हें मुख्यमंत्री के साढ़ू के स्वामित्व वाली कंपनियों की भूमिका वाले कुछ दस्तावेज मिले थे।
अधिकारियों ने एनजीओ रोड्स एंटी करप्शन संगठन के राहुल शर्मा का भी बयान दर्ज किया था। राहुल ने ही केजरीवाल के रिश्तेदार को दिल्ली में सड़कों और सीवर लाइनों के ठेके देने में गड़बड़ी का आरोप लगाया था।