{"_id":"59b18a624f1c1bf07f8b4d33","slug":"purse-and-mobile-was-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने युवक से मोबाइल और पर्स लूटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने युवक से मोबाइल और पर्स लूटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 08 Sep 2017 09:46 AM IST
विज्ञापन
kid using mobile
बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑफिस से लौट रहे एक युवक से तमंचे के बल पर मोबाइल और पर्स लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश युवक को गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
पीड़ित ने घटना की शिकायत फेज-3 पुलिस से की है। पुलिस के बताया कि गाजियाबाद निवासी अनिरुद्ध कुमार ग्रेटर नोएडा स्थित गौड़ सिटी में रहते हैं। वह सेक्टर-67 स्थित एक कंपनी में डाटा एंट्री का काम करते हैं।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब 11 बजे वह कंपनी से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान वह ग्लोबल स्कूल के पास ऑटो का इंतजार करने लगे, तभी बाइक सवार दो बदमाश उनसे पता पूछने के बहाने रुक गए।
विज्ञापन
पीड़ित का आरोप है कि एक युवक ने तमंचा उनकी कनपटी पर लगा दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल फोन और पर्स लेकर फरार हो गए।