फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   psycho killer: naresh was under remand within three minutes

साइको किलर : कोर्ट में भी दिखा नरेश का पागलपन, की थीं ऐसी हरकतें

Thu, 11 Jan 2018 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल Updated Thu, 11 Jan 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
psycho killer: naresh was under remand within three minutes
psycho killer - फोटो : अमर उजाला

साइको किलर नरेश धनखड़ को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने के लिए ने तो ज्यादा इंतजार करना पड़ा और न ही तर्क देने पड़े। अदालत ने महज तीन मिनट में पुलिस  की अर्जी को स्वीकार करते हुए आरोपी को दो दिन के रिमांड पर भेज दिया।

विज्ञापन


साइको किलर पूरे तीन मिनट तक अदालत के अंदर रहा। अदालत में जैसे ही थाना प्रभारी अश्वनी ने रिमांड के कागज अदालत के सामने पेश किए तो मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मोना सिंह ने कागजों को पढ़ते ही रिमांड की अर्जी मंजूर कर ली।
विज्ञापन


रिमांड मिलते ही पुलिस उसे तुरंत बाहर ले आई तथा गाड़ी में बैठाकर अपराध जांच शाखा ले गई। इसके बाद बाद जिला पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज वहां पहुंची तथा आरोपी नरेश से बातचीत कर हत्याएं करने का कारण जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने नरेश से इस बारे में लंबी बातचीत की। इतना ही नहीं एसपी ने नरेश से उसकी पत्नी सीमा को बुलाकर बात कराने को कहा तो पहले उसने मना कर दिया। हालांकि पुलिस सूत्रों का कहना है कि एसपी द्वारा नरेश धनखड़ से काफी देर तक पूछताछ करने के बाद उसकी पत्नी को भी अपराध जांच शाख में लाया गया।

जहां सीमा व नरेश को आमने-सामने बैठाकर पुलिस अधीक्षक सुलोचना गजराज व डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने पूछताछ की। हालांकि नरेश व उसकी पत्नी सीमा से एसपी व डीएसपी द्वारा क्या पूछताछ की गई, यह केवल उन दोनों पुलिस अधिकारियों को ही पता है।

अपराध जांच शाखा में लाने के बाद साइको किलर नरेश धनखड़ को एक बार उल्टी हो गई। यह देखते ही पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। आनन-फानन में उसे जिला नागरिक अस्पताल ले जाकर जांच कराई गई। जांच के बाद डाक्टरों द्वारा उसे स्वस्थ्य बताने के बाद उसे वापस अपराध जांच शाखा लाया गया। 

पुलिस लाइन के गेट व अपराध जांच शाखा के आसपास थी कड़ी सुरक्षा

psycho killer: naresh was under remand within three minutes
psycho killer - फोटो : अमर उजाला

साइको किलर नरेश धनखड़ को पलवल अपराध जांच शाखा में लाने के बाद एसपी ने कड़े सुरक्षा प्रबंध करवाए थे। वहीं पुलिस लाइन के मुख्य द्वार पर भी कड़ी सुरक्षा रखी गई। पुलिस लाइन में आने वाले हर शख्स से पूछताछ की गई।

पुलिस लाइन में कहां जाना है तथा किससे मिलना है, इसका पूरा विवरण लेने के बाद ही अंदर जाने दिया गया। इसके अलावा अपराध जांच शाखा में जाने की मंगलवार को किसी को इजाजत नहीं थी।

शाम को जब आरोपी को अदालत में पेश करना था तब वहां भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। पलवल शहर, कैंप थाना, सीआइए व एसआइटी की पूरी टीम नरेश को सुरक्षा के घेरे में लेकर अदालत तक ले गई।

अदालत में फोटो खींचने वालों को गुस्से से देख रहा था
नरेश धनखड़ को जैसे ही अदालत परिसर में लाया गया और पुलिस गाड़ी से नीचे उतारा गया तो पत्रकार व प्रेस फोटोग्राफर उसके फोटो खींचने लगे। यह देख नरेश गुस्से में पत्रकारों की तरफ देखने लगा। उसके गुस्से में देखने पर पुलिस कर्मियों ने फोटो खींचने से मना किया तथा उसे शीघ्र अदालत के अंदर ले गए।

अदालत के अंदर पुलिस कर्मियों से कर रहा था गुस्से में बात

psycho killer: naresh was under remand within three minutes
psycho killer - फोटो : अमर उजाला

अदालत के अंदर उसे सुरक्षा घेरे में लिए खड़े चार पुलिस कर्मियों पर नरेश धनखड़ गुरर्रा रहा था। इतना ही नहीं एक बार उसने गुस्से में पुलिस कर्मियों से कुछ कहा भी, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उसकी बात को नजरंदाज कर दूसरी तरफ मुंह कर लिया। 

अपराध जांच शाखा में चाय पी व खाना खाया 
बताया गया कि अपराध जांच शाखा में ही नरेश धनखड़ ने चाय भी पी तथा खाना भी खाया। एसपी व डीएसपी द्वारा की गई पूछताछ के अलावा वह पूरे दिन कुछ नहीं बोला तथा ज्यादातर चुप ही रहा।

पुलिस कर्मी उसकी हर गतिविधि पर नजर रखे बैठे रहे। साइको किलर की गिरफ्तारी के मामले में जब पुलिस अधिकारियों से बात करने का प्रयास किया गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ भी नहीं बताया और पूरी तरह से चुप्पी साधे रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed