फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Property dealer gunned down in Dwarka 

दिल्लीः द्वारका में प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से भूना, रंजिश का अंदेशा

Wed, 25 Sep 2019 04:28 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 25 Sep 2019 04:28 AM IST
सार

  • हेलमेट पहने दो बदमाशों ने उसके कार्यालय के बाहर वारदात को अंजाम दिया
  • उस समय प्रॉपर्टी डीलर कार में बैठकर घर जा रहा था
  • पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है 

विज्ञापन
Property dealer gunned down in Dwarka 
नरेंद्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

द्वारका नॉर्थ इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर उसकी हत्या कर दी। हेलमेट पहने दो बदमाशों ने उसके कार्यालय के बाहर वारदात को अंजाम दिया। उस समय प्रॉपर्टी डीलर कार में बैठकर घर जा रहा था। 
विज्ञापन


कार्यालय में मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच कर रही है। पुलिस को मौके से सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें पूरी वारदात कैद हो गई है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, मृतक की शिनाख्त ककरौला गांव निवासी नरेंद्र गहलोत (42) के रूप में हुई है। नरेंद्र पर इंद्रपुरी में हत्या का प्रयास, सोनीपत में फर्जीवाड़े और द्वारका नॉर्थ थाने में एक मामला दर्ज था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेंद्र का पुराना पालम रोड पर प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्यालय है। मंगलवार शाम सवा चार बजे वह कार्यालय से निकलकर अपनी कार में बैठ रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश उस पर गोलियां चलाने लगे। नरेंद्र कार से निकलकर कार्यालय की ओर भागा। एक बदमाश ने कार के ऊपर चढ़कर उस पर गोलियां चला दीं। दो गोलियां लगने के बाद नरेंद्र वहीं गिर गया। 

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गए। गोलियां चलने की आवाज सुनकर कार्यालय में मौजूद व आस पास के लोग वहां पहुंचे और नरेंद्र को अस्पताल में पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू की और वहां लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में कर लिया। 


शुरुआती जांच में पता चला है कि नरेंद्र वर्ष 2014 में नगर निगम चुनाव में ककड़ौला वार्ड से बतौर निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव लड़ा था। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आपराधिक रिकॉर्ड को देखते हुए लग रहा है कि उसकी हत्या रंजिश के कारण की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed