फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   property dealer did suicide in ghaziabad

चार बीवियां और 19 बच्चों को छोड़कर चला गया वो

Mon, 03 Mar 2014 01:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 03 Mar 2014 01:51 PM IST
विज्ञापन
property dealer did suicide in ghaziabad

कर्ज में डूबे एक कारोबारी ने बढ़ती मंहगाई, बड़े परिवार और फेल होते कारोबार से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आधी रात को उसने खुद को तमंचे से गोली मारी।

विज्ञापन


आजाद एंक्लेव की पूजा कॉलोनी में रहने वाले हर व्यक्ति की जुबाव पर आज वसील की ही चर्चा है। 45 साल के वसील की चार बीवियां हैं और उनके 19 बच्चे हैं।

परिवार वालों ने बताया कि वह चौपट होते कारोबार से परेशान था इसलिए उसने खुद को गोली मारकर जान दे दी। इस घटना में सबसे खास बात यह भी है कि ऐसा कदम उठाने से पहले उसने पूरे परिवार के साथ मीटिंग भी की थी।

विज्ञापन

सभी बीवियों से बारी-बारी से की थी मीटिंग

property dealer did suicide in ghaziabad

कॉलोनी के लोगों ने बताया कि इतने बड़े परिवार में वसील ही अकेला कमाने वाला था और पिछले कुछ समय से उस पर बढ़ते कर्ज को चुकाने का भी दबाव वढ़ रहा था।

हैरान करने वाली बात ये है कि उसने आत्महत्या करने से एक दिन पहले परिवार के सभी सदस्यों को बारी-बारी से अपने पास बुलाक‌र बात की थी। इतना ही नहीं उसने सभी को एक जगह बिठाकर कर्ज और परिवार की स्थिति पर भी चिंता जाहिर की थी।

पुलिस ने भी इस बात को स्वीकार किया है कि आर्थिक तंगी ही कारोबारी की मौत की असली वजह है फिलहाल जांच पड़ताल जारी है।

बीवियों के सामने खुद को मारी गोली!

property dealer did suicide in ghaziabad

वसील के परिजनों ने बताया कि घटना के वक्‍त उसकी दो बीवियां और उसका छोटा भाई उसी के पास थे। हालांकि जब उसने पहली गोली चलाई तो वह उसे न लगकर घर के बाहर लगी। इसके बाद उसने दोबारा गोली चलाई जो सीधी उसके सिर में जा घुसी।

परिवार के लोग उसे तुरंत अस्पताल ले गए लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही उसकी जान चली गई। उसकी मौत के बाद परिजनों ने कानूनी कार्रवाई से इंकार कर दिया और पुलिस को भी घटना की सूचना भी नहीं दी।

हालांकि मामले की जानकारी मिलते ही स्‍थानीय थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही हर एंगल से जांच-पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed