{"_id":"582b10fc4f1c1bd53b8fea7e","slug":"prohibiting-alcohol-from-liquor-smugglers-angry-policemen-beaten","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध शराब पर रोक लगाने से नाराज शराब तस्करों ने पुलिसकर्मियों को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध शराब पर रोक लगाने से नाराज शराब तस्करों ने पुलिसकर्मियों को पीटा
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 16 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्थ रोहिणी इलाके में सोमवार रात शराब तस्कर ने सहयोगियों के साथ मिलकर एक सिपाही की जमकर पिटाई की। हमलावरों ने पीड़ित की शिकायत पर पहुंचे पीसीआर कर्मियों से भी हाथापाई की। पीसीआर वैन के शीशे भी तोड़ दिए। हालात बेकाबू होनेे पर अतिरिक्त पुलिस बल पहुंची और हल्का लाठीचार्ज कर हंगामा कर रहे लोगों को तितर-बितर किया।
विज्ञापन
पीड़ित सिपाही की शिकायत पर नार्थ रोहिणी थाना पुलिस ने बलवा फैलाने और मारपीट का मामला दर्ज कर चार लोगों के गिरफ्तार किया है। वहीं शराब तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गया। पुलिस के अनुसार, सेक्टर-6 रोहिणी में रहने वाला जीतेंद्र शराब का तस्करी करता है। 14 नवंबर को ड्राई डे होने की वजह से बीट कांस्टेबल जगदीश तस्कर के घर की निगरानी कर रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान पांच-छह युवक जीतेंद्र के घर पर पहुंचे। जीतेंद्र घर से बाहर निकला और जगदीश की तरफ इशारा कर कहा कि इस सिपाही की वजह से उसका धंधा चौपट हो गया है। इतना सुनते ही जीतेंद्र समेत सभी युवक जगदीश पर टूट पड़े और उसकी जमकर पिटाई कर दी। मौका पाकर जगदीश ने पीसीआर व स्थानीय पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पीसीआर कर्मी रमेश व नरेश वहां पहुंचे। उत्तेजित लोगों ने दोनों से हाथापाई शुरू कर दी और पीसीआर वैन के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन
हालात बेकाबू होता देख अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने लाठीचार्ज कर सभी को तितर-बितर किया। पुलिस ने हंगामा कर रहे प्रवीण, जतिन, राहुल और दीपांशु को दबोच लिया। जबकि, जीतेंद्र सहित अन्य लोग भागने में कामयाब हो गए। जिसमें कुछ महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस ने सिपाही जगदीश, रमेश और नरेश का मेडिकल करवाया और उसके बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।