फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Prisoners clashed with the prison staff, attacked with iron leaf and blade.

मनमानी करने के लिए जेल कर्मचारियों से भिड़े कैदी, ब्लेड और लोहे की पत्तियों से किया हमला  

Fri, 05 Aug 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Aug 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Prisoners clashed with the prison staff, attacked with iron leaf and blade.
जेल में भिड़े कैदी - फोटो : Demo Pic

रोहिणी जेल में मनमानी करने के लिए बुधवार रात कैदी जेल कर्मचारियों से भिड़ गए। कैदियों को काबू करने की कोशिश की गई तो उन लोगों ने जेल में तोड़फोड़ शुरू कर दी और लोहे की पत्तियों व ब्लेड से हमला कर दिया, इस दौरान कई कैदियों ने खुद को घायल कर लिया। 

विज्ञापन


इसमें करीब 17 कैदियों को गंभीर चोटें लगी हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छानबीन करने के बाद समयपुर बादली थाना पुलिस ने कैदियों के खिलाफ दंगा फैलाने, सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, बुधवार रात साढ़े दस बजे पुलिस को सूचना मिली कि रोहिणी जेल में कैदियों ने जेल कर्मचारियों पर हमला कर दिया है। उन्हें शांत कराने की कोशिश की गई तो करीब दो दर्जन कैदियों ने ब्लेड और लोहे की पत्तियों से हमला किया और अधिकांश ने खुद को जख्मी कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद पुलिस रोहिणी जेल पहुंची और हंगामा कर रहे कैदियों को काबू किया। इसके बाद दो दर्जन जख्मी कैदियों को अस्पताल पहुंचाया, सूत्रों के मुताबिक घायल कैदियों में 17 को गंभीर चोट लगी है। 

जांच के बाद पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जेल संख्या छह में उत्तम नगर निवासी नितिन उर्फ अप्पू व शिवा सूरी दोहरे हत्याकांड में यहां एक साल से बंद है। दोनों इलाके में सट्टा चलाते थे। 

जेल में कैदी से मिला मोबाइल फोन 

Prisoners clashed with the prison staff, attacked with iron leaf and blade.
जेल

दोनों जेल के कायदा कानून को मानने से इनकार करते रहते हैं। बुधवार को नितिन और शिवा रात सात बजे के बजाय आठ बजे तक बैरक से बाहर घूम रहे थे। वार्डर ने दोनों को बैरक में जाने के लिए कहा।

इस पर दोनों वार्डर से भिड़ गए। बाद में जेल में तैनात सुरक्षाकर्मियों ने हल्का बल प्रयोग कर दोनों को बैरक में बंद कर दिया। इससे नाराज कैदी देर रात उग्र हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। 

कैदियों ने एक दूसरे पर ब्लेड और लोहे की पत्तियों से हमला किया। यहां तक की कैदियों ने टाइल्स उखाड़कर खुद को जख्मी कर लिया। बाद में पहुंची पुलिस ने मामले को संभाला। 

कैदी के पास से मिला मोबाइल फोन 
पुलिस सूत्रों के अनुसार छानबीन के दौरान पुलिस को हंगामा कर रहे कैदी अप्पू के पास से एक मोबाइल फोन मिला है। यह बात साबित कर रही है कि रोहिणी जेल में बंद कैदी खुलकर मनमानी कर रहे हैं। 

रात में हंगामे की वजह भी मनमानी को माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि अप्पू और शिवा सूरी के इशारे पर ही कैदियों ने हंगामा किया और खुद को जख्मी कर जेल में अशांति फैलाने की कोशिश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed