फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Priest misdemeanor to feeding Intoxicating offerings.

पुजारी ने मंदिर में लूटी महिला की अस्मत

Thu, 13 Nov 2014 08:17 PM IST
Updated Thu, 13 Nov 2014 08:17 PM IST
विज्ञापन
Priest misdemeanor to feeding Intoxicating offerings.

फरीदाबाद के मंदिर के पुजारी ने नशीला प्रसाद खिलाकर एक महिला के साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसजीएम नगर थाना क्षेत्र निवासी कुलदीप सेठी ने अपने घर में ही मंदिर बनाए हुए है। वह मंदिर में पूजा-पाठ और अनुष्ठान आदि करता रहता है।
विज्ञापन


आसपास के इलाके की महिलाएं उस मंदिर में पूजा-अर्चना करने जाती हैं। इसी थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला 27 अक्तूबर को सेठी के घर के मंदिर में पूजा करने गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

प्रसाद खाते बेहोशी सी छा गई

Priest misdemeanor to feeding Intoxicating offerings.

पीड़िता ने बताया कि पूजा कर वह चलने लगी तो कुलदीप ने उसे प्रसाद दिया, जिसे खाते ही उस पर बेहोशी जैसी छा गई। उसकी अर्धचेतनावस्था में कुलदीप ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

हालत सही होने पर उसने बुरा-भला कहा तो इस पर पुजारी ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए घर से भगा दिया। बुधवार को पीड़िता ने एसजीएम नगर थाने में पुजारी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।

मामले की जांच कर रही महिला एएसआई राजबाला ने बताया कि आरोपी पुजारी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बच्ची के साथ दुष्कर्म पर दस साल की कैद

Priest misdemeanor to feeding Intoxicating offerings.

फरीदाबाद की किशोरी से दुष्कर्म करने वाले युवक को कोर्ट ने दस साल की कैद और पचपन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। दुष्कर्मी को जेल भेज दिया गया।

सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में यूपी जौनपुर का मूल निवासी दंपत्ति अपनी 14 साल की बेटी के साथ रहते हैं। 11 जून 2014 को दंपत्ति नौकरी पर गए थे। उनकी 14 साल की बेटी शाम चार बजे स्कूल से घर लौटी।

वह कॉलोनी के कॉमन बाथरूम का इस्तेमाल कर लौट रही थी कि पड़ोस में रहने वाले राजू यादव ने उसे पकड़ लिया। मूल रूप से यूपी चित्रकूट का रहने वाला राजू किशोरी को जबरन अपने कमरे में उठा ले गया। वहां उसने किशोरी को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया।

ड्यूटी से लौटे दंपत्ति ने बेटी को खोजा तो वह राजू के कमरे में डरी सहमी रोती हुई मिली। किशोरी ने मां-बाप को आपबीती बताई। सराय ख्वाजा पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर राजू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश देशराज चालिया ने दस साल की कैद और पचपन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

बच्चे को मारने की धमकी पर महिला से दुष्कर्म

Priest misdemeanor to feeding Intoxicating offerings.

फरीदाबाद में बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर एक युवक दलित महिला से दस माह तक दुष्कर्म करता रहा। आखिरकार तंग आकर पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

सेक्टर-7 थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के मुताबिक उसका पति नौकरी करता है। वह घर पर तीन साल के बच्चे के साथ अकेली रहती है। एक दिन इमरान नाम का लड़का उसके घर की बिजली बनाने आया था।

अकेली देख कुछ दिन बाद वह फिर उसके घर वापस आया और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद वह लगातार घर आकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की शिकायत पर सेक्टर-7 पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एसएचओ सेक्टर-7 ने बताया कि मामले की जांच महिला एएसआई को सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed