फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pretending of income tax officer called at Ambience Mall, Cheated of Rs 10 lakh

इनकम टैक्स अधिकारी बन नोट बदलने के बहाने बुलाया एंबियंस मॉल, 10 लाख ठगा

Wed, 04 Jan 2017 11:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Wed, 04 Jan 2017 11:01 AM IST
विज्ञापन
pretending of income tax officer called at Ambience Mall, Cheated of Rs 10 lakh
करेंसी

इनकम टैक्स अधिकारी बनकर एक व्यक्ति से पुराने नोट बदलने के बहाने उससे 10 लाख रुपये की नगदी धोखाधड़ी कर छीन ली गई। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत एक महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। सेक्टर-10 निवासी राकेश कुमार का लेबर के ठेके का काम है।

विज्ञापन


पुलिस को शिकायत में बताया कि पड़ोसी मान सिंह ने एक महिला का मोबाइल नंबर देकर कहा कि वह पुराने नोट के बदले 100-100 के नोट दे देगा। जिस पर 22 नवंबर को पीड़ित कार में 10 लाख रुपये लेकर सरहोल टोल के नजदीक स्थित एंबियंस माल पहुंचा। यहां सिमरन ग्रोवर के साथ एक महिला और युवक बैठा हुआ था।
विज्ञापन


तीनों आई-20 कार से आए हुए थे। सिमरन अपने को इनकम टैक्स इंस्पेक्टर बनकर रुपये छीन लिए। इसके बाद वह तीनों वहां से फरार हो गए। यह देख वह हक्का-बक्का रह गया। जिसके बाद वह पुलिस के पास पहुंचा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ने बताया कि मामला पुलिस में जाने पर दोनों पक्षों को थाना डीएलएफ-दो में बुलाया गया। जहां पर आरोपियों ने 10 दिसंबर तक पैसे वापस करने की बात कही और आईसीआईसीआई बैंक का एक चेक उसे दिया। पीड़ित के मुताबिक, आरोपियों ने उसके पैसे को वापस नहीं किया। जिस पर डीएलएफ-दो थाना पुलिस ने महिला समेत तीन लोगों के खिलाफ नगदी छीनने व धोखाधड़ी करने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed