{"_id":"768dd0d9d44db78bb8bc6519b3f659bc","slug":"preparations-for-the-wedding-in-the-house-put-the-noose-young-woman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में शादी की तैयारियां, युवती ने लगाया फंदा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में शादी की तैयारियां, युवती ने लगाया फंदा
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sat, 14 Mar 2015 01:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रॉसिंग्स रिपब्लिक स्थित गौर सोसाइटी में सी-723 में शुक्रवार सुबह बीए पास प्रियंका नागर (20) ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
विजयनगर पुलिस का दावा है कि उसकी शादी की तैयारी चल रही थी। इसी वजह से उसे बुलंदशहर से यहां लाया गया था। वह शादी से नाखुश थी।
घटना के वक्त मृतका का चचेरा भाई राजेश ऑफिस और भाभी कृष्णा बच्चों को स्कूल वैन में ड्रॉप करने के लिए गई हुई थी। छत के पंखे पर लटका देख कृष्णा ने उसे बचाने की भी कोशिश की। अस्पताल ले गई, मगर उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि रघुराज सिंह बुलंदशहर जिले के गुलावठी स्थित अट्टा गांव के रहने वाले हैं, उनके तीन बच्चों में प्रियंका इकलौती लड़की थी।
शनिवार को चचेरे भाई राजेश के साथ क्रॉसिंग्स रिपब्लिक आई थी। राजेश गौड कंपनी में नौकरी करते हैं, यहां पत्नी कृष्णा और दो बेटाें के साथ रहते हैं।
सुबह करीब 10 बजे कृष्णा जब बच्चों को स्कूल वैन में ड्रॉप कर वापस लौटी तो फ्लैट का दरवाजा खुला मिला। छत पर लगे पंखे पर चुन्नी से बने फंदे पर प्रियंका लटकी थी।
विज्ञापन
फर्श पर पंखे का हुक टूटा हुआ पड़ा था। कृष्णा ने शोर मचाकर पड़ोसियों को बुलाया। पड़ोसियों की मदद से चुन्नी काटकर प्रियंका को फंदे से उतारा और वृंदावन अस्पताल ले गई। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्रियंका को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
प्रियंका के रिश्ते के ताऊ धर्मवीर सिंह ने बताया कि परिजन उसकी शादी की तैयारी कर रहे थे। बृहस्पतिवार को वह अपने चचेरे भाई की फैमिली के साथ दिल्ली घूमकर आई थी।
सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि प्रियंका शादी से नाखुश थी, जांच के दौरान यह बात प्रकाश में आई है।
अंदेशा है कि परिजनों के दबाव में वह शादी नहीं करना चाहती थी, जिस कारण उसने आत्महत्या की है। हालांकि पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है।