फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pregnant wife attacked by husband making on fish

मछली नहीं बनाने पर गर्भवती पत्नी पर छूरे से हमला

Sat, 12 Nov 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 12 Nov 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
pregnant wife attacked by husband making on fish
कल्याणपुरी इलाके में मछली नहीं बनाने पर एक व्यक्ति ने अपनी गर्भवती पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर पड़ोसी युवक महिला को बचाने के लिए आया तो आरोपी ने उस पर छूरे से हमला कर उसे जख्मी कर दिया। मारपीट का मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार नीतू अपने पति भरत और तीन साल की बेटी के साथ ईस्ट विनोद नगर में रहती है। भरत घर के पास सब्जी की दुकान करता है। बुधवार को भरत ने अपनी पत्नी को मछली बनाने के लिए कहा था।
विज्ञापन


दोपहर में जब वह घर पहुंचा तो मछली नहीं बनी थी। इस बात पर वह गुस्से में आ गया और आठ माह की गर्भवती पत्नी पर लात घूंसों से हमला कर दिया। शोर शराबा सुनकर काफी लोग वहां जमा हो गए, लेकिन किसी ने नीतू को बचाने की हिम्मत नहीं की। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला सुनील वहां पहुंचा और झगड़े के दौरान बीच-बचाव करने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुस्से में भरत कमरे में गया और वहां से एक छूरा लेकर बाहर निकला। भरत ने सुनील की जांघ पर छूरे से हमला कर दिया। जख्मी होने के बावजूद सुनील ने भरत को दबोच लिया और पुलिस को घटना की जानकारी दी।


मौके पर पहुंची पुलिस ने भरत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सुनील और नीतू को इलाज के लिए लाल बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सुनील की शिकायत पर भरत के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed