प्रद्युम्न हत्याकांड में आया नया मोड़, कंडक्टर ने नहीं 11वीं के छात्र ने की थी हत्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हत्याकांड में CBI का खुलासा: गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में 8 सितंबर को निर्ममता से की गई सात साल के मासूम प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या मामले में एक नया मोड़ आया है। मामले की जांच कर रही सीबीआई टीम ने अपने अधिकारिक बयान में कहा है कि प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या उसी के स्कूल के 11वीं के छात्र ने की है और उस हत्यारोपी छात्र को तीन दिन की सीबीआई रिमांड पर भेजने की बात भी कही गई है।
सीबीआई ने आरोपी छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। सीबीआई के प्रवक्ता अभिषेक दयाल का कहना है कि आरोपी छात्र ने प्रद्युम्न की सिर्फ इसलिए हत्या कर दी ताकि स्कूल में पीटीएम और परीक्षा ना हो। बता दें कि इस घटना में सबसे पहले स्कूल के बस कंडक्टर को आरोपी बनाया गया था।
सीबीआई ने प्रद्युम्न के हत्यारोपी छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड में पेश किया है। इसके साथ ही सीबीआई ने कोर्ट से आरोपी के 6 दिन की रिमांड की मांग की है।
अभिषेक दयाल ने जानकारी दी कि इस बच्चे को सभी सांइटिफिक सबूतों का अध्ययन करने के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी को आईपीसी की धारा 302(हत्या) और 25 आर्म्स एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि सीबीआई इस छात्र से 4-5 बार पूछताछ कर चुकी है। बताया जा रहा है कि आरोपी छात्र की मानसिक हालत ठीक नहीं है और उसका इलाज भी लगभग एक साल से चल रहा है।
सीबीआई का कहना है कि आरोपी छात्र स्कूल में चाकू लेकर आया था। हत्या से एक दिन पहले वह कुछ छात्रों से ये भी कहता सुना गया था कि कल स्कूल बंद रहेगा। वहीं सीबीआई ने प्रद्युम्न के साथ यौन शोषण की बात से इंकार किया है।
वहीं प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने कहा है कि उनका शक सही निकला, उन्होंने कहा था कि इस हत्या में कंडक्टर नहीं कोई और है। उन्होंने कहा कि उन्हें सीबीआई पर पूरा भरोसा है कि वो उनके बेटे के हत्यारों तक जरूर पहुंचेगी।
आरोपी छात्र के पिता ने कहा- मेरे बेटे को फंसाया जा रहा
हिरासत में लिए गए छात्र के पिता का कहना है कि मेरे बेटे को फंसाया जा रहा है। सीबीआई पहले ही मेरे बेटे से 4-5 बार पूछताछ कर चुकी है।
यही नहीं गुरुग्राम पुलिस भी जांच के दौरान सीआरपीसी की धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज करा चुकी है। उनका कहना है कि उनके बेटे ने ही स्कूल के माली को टॉयलेट के पास सबसे पहले देखा था।
छात्र के पिता का दावा है कि सीबीआई ने उनके बेटे को हिरासत में लेने में जल्दबाजी की। बता दें कि 8 सितंबर की सुबह दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की लाश स्कूल के ही टॉयलेट में खून से लथपथ पायी गई थी। उसकी हत्या किसी धारदार हथियार से की गई।
They (CBI) arrested my son last night. My son has not committed the crime, he informed gardener and teachers: Father of student arrested by CBI in Pradyuman murder case pic.twitter.com/Aw6ujjZ8OY
— ANI (@ANI) November 8, 2017