फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Power employees beaten.

बिजली कर्मचारियों को दौड़ाकर पीटा

Sat, 13 Sep 2014 12:58 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 13 Sep 2014 12:58 AM IST
विज्ञापन
Power employees beaten.

बकाया बिल जमा न कराने पर कनेक्शन काटने गए विद्युत कर्मचारियों को होटल स्वामी ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। आरोपी होटल स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। उसके चारों कनेक्शनों को काटने का निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन


मेरठ रोड पावर स्टेशन से होटल कारोबारी लोकेद्र त्यागी के चार कनेक्शन हैं। उस पर 1.12 लाख, 86 हजार, 12 हजार और 10 हजार रुपये का बिल बकाया था। बृहस्पतिवार को लोकेंद्र ने 86 हजार का एक बिल जमा करा दिया था।
विज्ञापन


शुक्रवार शाम पावर कारपोरेशन केकर्मचारी शहनशाह आलम, गंगा सिंह और अजय खन्ना बकाया वालों का कनेक्शन काटने निकले। इन्होंने लोकेंद्र का एक कनेक्शन काट दिया और दूसरे को काटने के लिए विद्युत पोल पर चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गलती से कर्मचारियों ने वह कनेक्शन काट दिया, जिसका बिल वह जमा करा चुका था। लोकेंद्र ने इसको मुद्दा बना लिया। शहनशाह ने बताया कि पहले दिन जमा हुए बिल कंप्यूटर में अपडेट नहीं होते हैं।

लोकेंद्र को बताया गया कि जमा वाले कनेक्शन को जोड़कर दूसरे को काटे देते हैं। वह जमा बिल की रसीद दिखा देे। लोकेंद्र ने रसीद दिखाने की बजाय साथियों के साथ हमला बोल दिया। उनको दूर तक पीटकर दौड़ाया गया।


नाराज कर्मचारियों ने पटेलनगर एक्सईएन आफिस पर हंगामा किया। एसडीओ डीके सोनकर ने रिपोर्ट दर्ज कराने और आरोपी कारोबारी केचारों कनेक्शन काटने का भरोसा देकर शांत किया। एसडीओ ने बताया कि सिहानीगेट थाने में आरोपी लौकेंद्र त्यागी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed