फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Poultry farm robbery, tea vendor shot dead.

पोल्ट्री फार्म में डाका, चाय विक्रेता की गोली मारकर हत्या

Thu, 02 Jul 2015 02:00 PM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Thu, 02 Jul 2015 02:00 PM IST
विज्ञापन
Poultry farm robbery, tea vendor shot dead.
त्यागी मार्केट कालोनी में तीन बाइक पर सवार आठ नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े पोल्ट्री फार्म में डाका डाला। ढाई लाख रुपये लूट लिए। विरोध करने पर चाय विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन


बदमाश हवाई फायरिंग करते हुए भाग गए। सूचना पर एसएसपी धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जल्द खुलासे का आश्वासन दिया।

कुरैशियान मोहल्ला निवासी कम्मन कुरैशी का त्यागी मार्केट कालोनी में ईदगाह के पास पोल्ट्री फार्म है। बुधवार दोपहर करीब 12 बजे वह फार्म में मुनीम इमरान और साथी वसीम के साथ नगदी बैंक ले जाने की तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


तभी तीन बाइक पर सवार आठ नकाबपोश बदमाशों ने वहां धावा बोल दिया। तीन बदमाश बाइक स्टार्ट करके बाहर खड़े रहे, जबकि पांच बदमाश फार्म के अंदर घुस गए। बदमाशों ने तमंचों के बल पर संचालक से ढाई लाख रुपये लूटने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध करने पर बदमाशों ने हवाई फायर किए। गोलियों की आवाज सुनकर पास ही में चाय की दुकान चलाने वाला बाबू (55) फार्म के अंदर पहुंचा और एक बदमाश को पकड़ने की कोशिश की।

यह देखकर दूसरे बदमाश ने उस पर दो गोलियां चलाईं। गोली लगने से बाबू की मौके पर मौत हो गई। बदमाश फायरिंग करते हुए दिल्ली-सहारनपुर रोड की ओर भाग गए।

सीओ लोनी ने बताया कि पुलिस की तीन टीमें बदमाशों को पकड़ने के लिए छापामारी कर रही हैं। बाबू की मौत से परिजन सदमे में हैं।

तमंचा दिखाकर महिला से लूटी चेन
शाहजहांपुर-विद्यापुर मार्ग पर बुधवार दोपहर दिन दहाड़े बाइक सवार दो बदमाश पैदल जा रही मुनेश से तमंचा दिखाकर सोने के कुंडल और चेन लूट ली। सूचना पर पुलिस ने बदमाशों की तलाश की। मगर सुराग नहीं लग सका। पीड़िता ने कोतवाली मोदीनगर में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।


रोडवेज बस में कंडक्टर से लूटपाट की कोशिश
हाईवे-58 दुहाई गांव के पास बुधवार शाम लग्जरी कार सवार चार लोगों ने रोडवेज बस के कंडक्टर से मारपीट की। पुलिस इसे रोडरेज बता रही है, जबकि कंडक्टर लूटपाट की कोशिश का। सवारियों ने विरोध कर वारदात बचाई, इस दौरान पांच यात्री घायल हो गए।

मामला बढ़ता देख किसी यात्री ने पुलिस कंट्रोल पर लूट की सूचना दी। पुलिस में हड़कंप मच गया। कंडक्टर ने थाने में तहरीर दी है।

कौंशाबी डिपो में मोदीनगर बेगमाबाद निवासी सुनील कुमार चालक है, जबकि मोदीनगर का ही पतला गांव निवासी दीपक कुमार कंडक्टर है।

एसओ उम्मेद यादव का कहना है कि मामला रोडरेज से जुड़ा है। चालक की गलती है बस दबाने पर कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। पुलिस युवकों पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed