फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   poor father lost his kid in delhi, case registered

दिल्ली में कमाने आया युवक गवां बैठा चार साल का बेटा

Sun, 28 May 2017 10:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 28 May 2017 10:28 AM IST
विज्ञापन
poor father lost his kid in delhi, case registered
missing

एक युवक अपने परिवार की जिंदगी संवारने के लिए बिहार से दिल्ली पहुंचा, लेकिन एक माह बाद ही उसके साथ जो कुछ भी हुआ उसने उसे पूरी तरह तोड़कर रख दिया है। अति सुरक्षित संसद मार्ग इलाके से उसके चार साल के बेटे को अगवा कर लिया गया है। पूरा परिवार बच्चे की तलाश में दर-दर की ठोकरें खा रहा है। पुलिस ने बच्चे के अगवा होने का मामला दर्ज कर लिया है लेकिन पीड़ित परिवार को पुलिस की ओर से आश्वासन के सिवा कुछ भी नहीं मिल पा रहा है।  

विज्ञापन

     
जानकारी के मुताबिक मूलत: मधेपुरा बिहार निवासी दिलीप मंडल(34) सपरिवार तालकटोरा रोड स्थित झुग्गी में रहता है। परिवार में उसकी पत्नी हीरा देवी और तीन बच्चे हैं। दो बेटी और एक चार साल का बेटा राजकुमार है। दिलीप के मुताबिक उसके साढू का बेटा दिल्ली में मजदूरी करता है। साढू के बेटे के बुलावे पर वह एक माह पहले दिल्ली आ गया। वह काम काज कर अपने परिवार की जिंदगी संवारना चाहता था और बच्चों को पढ़ाना चाहता था।   
विज्ञापन

     
यहां आने के बाद वह मजदूरी करने लगा। पंत मार्ग स्थित कोठी नंबर दो में अभी मरम्मत का काम चल रहा है। दिलीप अपनी पत्नी के साथ वहां काम करने लगा। गत 17 मई को वह अपनी पत्नी और चार साल के बेटे के साथ कोठी पर आकर काम करने लगे। दोपहर में खाना खाने के लिए दिलीप गुरुद्वारा बंगला साहिब चला गया। जब वह खाना खाकर वापस आया तो पता चला कि उसका बेटा गायब हो गया है। पत्नी ने बताया कि बेटा उसके पीछे पीछे ही चला गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दिलीप ने बेटे को अगवा किए जाने की आशंका जतायी है। हालांकि इस बाबत पीड़ित के पास किसी भी अपहरणकर्ता का कोई धमकी भरा फोन नहीं आया है। पुलिस ने बच्चे के अगवा होने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों को शक है कि गुरुद्वारा के पास से ही किसी ने बच्चे को अगवा किया है। पुलिस ने दिल्ली के तमाम थानों को बच्चे के अगवा होने के बारे में जानकारी दे दी है। फिलहाल पुलिस कोठी के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे के खंगाल रही है ताकि बच्चे का पता लगाया जा सके।       

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed