फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   police tortured victim family in rape and murder case

बेटी की हत्या पीड़ित परिवार से ही कबूलवाने में जुटी पुलिस, खुले घूम रहे दुष्कर्म व हत्या के आरोपी

Wed, 11 May 2016 09:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 11 May 2016 09:43 AM IST
सार

  • लड़की के रेप व मर्डर आरोपी 20 दिन बाद गिरफ्तार नहीं
  • पीड़ित पक्ष को थाने में बुलकार पुलिस करती है प्रताड़ित
  • आरोपी सरपंच खुलेआम घूम रहे

विज्ञापन
police tortured victim family in rape and murder case

विस्तार

गुड़गांव के पुन्हाना के गांधी ग्राम घासेड़ा में गत 21 अप्रैल को एक नाबालिग 15 साल की लडकी का अपहरण, ब्लात्कार और फिर हत्या के मामले में पुलिस तीन में से केवल एक ही आरोपी को गिरफ्तार कर सकी है। 

विज्ञापन


पीडित लडकी पक्ष के लोगों का आरोप है कि पुलिस अभी मुख्य साजिककर्ता और गांव के मौजूदा सरपंच सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है जबकी आरोपी खुलेआम गांव में ही घूम रहे हैं। पीडित पक्ष का यह भी आरोप है कि सरपंच और उसके आदमी उनको हथियारों के बल पर फैंसला करने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं पुलिस भी लडके के चाचा, ताऊ और परिजनों को थाने बुलाकर टोर्चर व मारपिटाई कर रही है जबकी पुलिस ने अभी तक किसी भी आरोपी को बुलाकर पूछताछ नहीं की है। पीड़ित परिवार को इंसाफ न मिलने की वजह से हर रोज मृतक लडकी के घर पर गांव की महिलाओं का उनको सांत्वना देने के लिये तांता लगा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मंगलवार को भी गांव के प्रमुख लोगों ने मिलकर हमारे संवाददाता को बताया कि पुलिस उनके साथ अत्याचार कर रही है असली मुल्जिमों को पकड नहीं रही है। आरोपी सरपंच और अन्य आरोपी उनको धमकी दे रहे हैं।

मृतक लड़की के ताऊ रमजान और खुशीला ने बताया कि पुलिस ने उनको पहले थाना बुलाया फिर अपराध शाखा ले गये जहां उनके ऊपर आठ-आठ पुलिस वाले चढे और पानी में डुबो-डुबो को उगलवाने की कोशिष की उन्होने ही नजराना को मारा है। पुलिस इंसाफ नहीं कर रही है। लड़के के पिता जाहिद का कहना है कि आरोपी उनको जांन से मारने की धमकी देते फिरते हैं।

पुलिस कुछ नहीं कर रही है। मृतक की मां सरवरी का कहना है कि उनकी ही लडकी मारी और उनके ही आदमियों को पुलिस पीट-पीट कर हत्या का इलजाम लगाना चाह रही है। गांव के कासम खान का कहना है कि पुलिस इस मामले को दबाने की कोशिष कर रही है। गांव का जो मौजूदा सरपंच है वह दबंग है, उससे गांव में सभी लोग डरते हैं।

20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाही नहीं हुइ

police tortured victim family in rape and murder case

उन्होने कहा कि 20 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाही नहीं की है। वे इंसाफ के लिये थानेदार से लेकर एसपी तक मिल चुके हैं। वहीं जिस घर में लडकी नजराना मृत पाई गई उसके मालिक अल्लाह बक्स ने बताया कि माजूदा सरपंच से चुनावों के समय उनकी कुछ तू-तू, मैं-मैं हो गई थी हो सकता है कि इसी रंजिश की वह से नजराना को मारकर उसके घर में लटका दिया था।

उसे तो तब पता चला जब वह सूबेह की नमाज के लिये खडा हुआ था। आरोपी सरपंच अशरफ का कहना है कि लडकी पक्ष वाले राजनेतिक द्वेष भावना से उसको फंसाना चहाते हैं। उन्होने सीधा आरोप लगाया कि लडकी के परिजनों ने खुद ही लडकी को मारा है और उसको झूंठा फंसाना चहाते हैं।

मेवात पुलिस कप्तान दीपक गहलावत का कहना है कि हेडक्वाटर डीएसपी आशिष चौधरी की अगुवाई में मामले की त सीस चल रही है। उन्होने कहा कि मामले की जांच में जो भी संदिग्ध पाया जाऐगा उससे पूछताछ होगी चाहे वह सरपंच पक्ष की तरफ से हो या फिर लडकी पक्ष की ओर से ही क्यों ने हो। उन्होने कहा कि जांच चल रही है इस मामले की दूध का दूध और पानी का पानी किया जाऐगा।

गांव घासेड़ा में 23 अप्रैल की सुबह गांव के अल्लाह बक्स के घर में 15 वर्षीय नजराना एक खुटी के लटकी हुई मिली थी। पहले तो उसे एक हादसा मानकर दफनादिया था लेकिन उसी दिन शाम को लडकी के पिता ने पुलिस अधिक्षक और उपायुक्त को शिकायत देकर आरोप लगाया था कि उसकी बेटी के साथ पहले गांव के आदिल और अकरम ने बलात्कार किया फिर उसकीर हत्या कर दूसरे के घर में फैंक दिया और या सारा खेल मौजूदा सरपंच अशरफ के इशारे पर की किया गया है।

भारी पुलिस बल के साथ मृतक नजराना का शव 23 अप्रैल को कब्र से खोदकर निकाला गया और उसका पोस्टमार्टम कराया गया। फिलहाल पुलिस ने आदिल नाम के आरोपी को गिरफ्तारर कर लिया है। जबकि अन्य आरोपी अकरम और मुख्‍य साजिशकर्ता गांव को मौजूदा सरपंच अशरफ खान अभी तक पुलिस की पकड से बहार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed