फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Police take the help to reach akhtar khan killers

अख्तर के हत्यारे तक पहुंचने में ऑटो चालकों की मदद ले रही पुलिस

Tue, 03 May 2016 02:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 03 May 2016 02:49 AM IST
विज्ञापन
Police take the help to reach akhtar khan killers
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

दादरी के नई आबादी मोहल्ले में बदमाशों से मुठभेड़ के दौरान दरोगा अख्तर खान की गोली मारकर हत्या करने वाले जावेद की तलाश पुलिस अब ऑटो चालकों के बीच कर रही है। एक साल पहले जावेद लूट करने के बाद मेरठ में ऑटो चलाने लगा था। उस तक पहुंचने के लिए अब पुलिस ऑटो चालकों की मदद ले रही। वहीं उसके रिश्तेदार समेत नजदीकी लोगों ने मोबाइल फोन बंद कर लिए।

विज्ञापन


दरोगा अख्तर खान की हत्या में जावेद, फुरकान और तोता आदि के खिलाफ दादरी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज की गई है। जावेद और तोता फरार हैं। जावेद की अंतिम लोकेशन मेरठ में मिली थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है। यहीं नहीं जावेद के रिश्तेदार घरों पर ताला बंद कर फरार हैं।
विज्ञापन


उनके भी मोबाइल बंद हैं। एक साल पहले लूट करने के बाद जावेद की तलाश पुलिस कर रही थी। वह मेरठ में ऑटो चलाता मिला था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला था जावेद ऑटो चालक बनकर छुपा था। सूत्रों के मुताबिक गिरोह के सदस्य दादरी में पुलिस से बचने के लिए बुलंदशहर, शिकारपुर समेत दूसरे स्थानों से ईंट लाने वाले ट्रकों पर मजदूरी करने लगे हैं। दिनभर कामकाज के बाद रात में नजदीकी व्यक्ति के घर पर ठहर जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरेंडर की चर्चा कर रहे लोग
दादरी। इस मामले के जावेद और तोता के घर रविवार शाम कुर्की के नोटिस चस्पा करा दिए गए थे। लोगों में ये नोटिस चर्चा का विषय बने हैं। नोटिस को चस्पा करने के दौरान पुलिस ने ढोल बजाकर कार्रवाई की थी। सारा दिन आसपास के लोगों द्वारा नोटिस पढ़ने का सिलसिला चलता रहा। लोग उसकी गिरफ्तार और सरेंडर को लेकर चर्चाएं कर रहे हैं।


फुरकान-तोता का घर बंद, जावेद का खुला
पुलिस ने फुरकान और तोता के घर पर ताला लगा दिया, जबकि जावेद का घर खुला छोड़ दिया गया है। उधर, जावेद की गिरफ्तारी को लेकर नगर के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ का सिलसिला जारी है। पुलिस को जहां भी कुछ सुराग मिलता है तत्काल उसको हिरासत में ले रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed