{"_id":"a5024434942d92de8cb24eed75f16214","slug":"police-registers-a-case-on-8-people-who-colors-a-woman-forcibly","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला को जबरन रंगने वालों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला को जबरन रंगने वालों पर केस दर्ज
अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Thu, 06 Feb 2014 01:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछली होली पर घर पर घर में घुसकर महिला के जबरन रंग लगाने वाले 8 लोगों पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। महिला का आरोप है कि गांव के तीन लोगों ने पांच अंज्ञात लोगों के साथ उसके घर में घुस कर उसे रंग लगाया था और अश्लील हरकतें की थीं।
विज्ञापन
तब उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। अब न्यायालय के आदेश पर रबूपुरा पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: महिला प्रोफेसर से सरेराह अभद्रता, पुलिस बोली थाने जाओ
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि 27 मार्च 2013 को महिला घर पर अकेली थी। इसी बीच गांव के पिंटू, भूरा योगेश पांच अज्ञात लोगों के साथ आए और जबरन रंग लगाते हुए हुए अश्लील हरकतें करने लगे।
मना करने पर उसके सथ मारपीट करते हुए कपड़े फाड़ दिए। महिला के शोर मचाने पर लोगों ने आकर बचाया। घटना की शिकायत पुलिस से की गई लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने पर महिला ने न्यायालय की शरण ली।
उसके बाद न्यायालय मामला दर्ज करने का आदेश दिया। फिलहाल पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज करके मामले की छानबीन शुरू कर दी है।