{"_id":"0092814a806b3a9357f95cf3ab592e82","slug":"police-post-near-the-looted-chain-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस चौकी के पास लूटी चेन, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस चौकी के पास लूटी चेन, फायरिंग
अमर उजाला, साहिबाबाद
Updated Tue, 09 Jun 2015 11:46 AM IST
विज्ञापन
शालीमार गार्डन चौकी से चंद कदमों की दूरी पर बाइकसवार बदमाशों ने महिला की चेन लूट ली। भागते बदमाशों पर पास ही दुकान पर काम कर रहे धोबी ने पत्थर बरसाए तो बदमाश तमंचे से फायरिंग करते हुए भाग निकले।
विज्ञापन
शालीमार गार्डन एक्सटेंशन-1 चौकी के पास ही ओएन रैना परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी वीना सोमवार दोपहर करीब एक बजे सामान खरीदने बाजार जा रही थीं।
घर से चंद कदमों की दूरी पर ही पहुंची थी कि बाइक सवार बदमाशों ने पीछे से आकर उनकी चेन लूट ली। महिला के शोर मचाते ही कपड़े प्रेस कर रहे धोबी जितेंद्र ने सड़क पर पड़े पत्थर उठाए और बदमाशों पर बरसा दिए।
विज्ञापन
पत्थर लगते ही बदमाशों की बाइक अनियंत्रित हो गई और वे गिरते-गिरते बचे। पकड़े जाने के डर से पीछे बैठे बदमाश ने तमंचा निकाला और हवाई फायर कर दिया। हड़कंप मचा तो वे भाग निकले।
विज्ञापन