{"_id":"dc333b583aaa981fd2fd05f0952e1efc","slug":"police-mukibri-suspect-the-man-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस मुखिबरी के शक में युवक की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस मुखिबरी के शक में युवक की हत्या
अमर उजाला, लोनी
Updated Sat, 03 Jan 2015 02:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धामा एंक्लेव कॉलोनी में बृहस्पतिवार शाम शाम स्कूटी सवार दो बदमाशों ने अभिषेक (18) की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने अभिषेक को नववर्ष पर पार्टी के बहाने उसे मिलने के लिए बुलाया था।
विज्ञापन
हमलावर युवक के परिचित बताए जा रहे हैं। हमलावरों को दो दिन पूर्व दिल्ली पुलिस ने किसी मामले में पूछताछ के लिए हर्ष विहार थाने बुलाया था। बदमाशों को अभिषेक पर पुलिस की मुखिबरी करने का शक था। पिता ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट कराई है।
विज्ञापन
मूल रुप से इटावा के लवेदी कस्बा निवासी मानसिंह गत 12 वर्षों से परिवार के साथ धामा एंक्लेव कॉलोनी में रह रहा है। मानसिंह आटो चलाकर परिवार की गुजर बसर करता है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम छोटा बेटा अभिषेक दोस्त कपिल के साथ राहुल गार्डन कॉलोनी स्थित दूसरे दोस्त के घर नववर्ष की पार्टी में गया था।
आरोप है कि इसी दौरान परिचित टीला शहबाजपुर गांव निवासी राधे पंडित एवं प्रतापनगर कॉलोनी निवासी बंटी ने पार्टी के बहाने कॉल कर घर के पास बुला लिया।
अभिषेक के साथ कपिल भी दोनों से मिलने पहुंच गया। कपिल ने बताया कि अभिषेक की राधे एवं बंटी से पुरानी बात को लेकर कहासुनी हो गई। जब तक बीच बचाव किया जाता दोनों अभिषेक की गर्दन पर गोली मारकर भाग गए।
इस पर कपिल परिजनों को सूचना देकर अभिषेक को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अभिषेक के पिता मानसिंह ने राधे पंडित एवं बंटी के विरुद्ध हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बार्डर थाना प्रभारी आरपी शर्मा का कहना है कि हत्यारों की गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
बार्डर थाना प्रभारी आरपी शर्मा ने बताया कि दो दिन पूर्व ही दिल्ली के हर्ष विहार थाने की पुलिस राधे, बंटी एवं अभिषेक को किसी मामले में पूछताछ के लिए उठाकर ले गई थी।
अभिषेक को पुलिस ने छोड़ दिया, लेकिन राधे एवं बंटी को बाद में छोड़ा था। दोनो को शक था कि अभिषेक ने ही मुखिबरी की है, जिसके चलते दोनों ने उसे गोली मार दी। अभिषेक के माता पिता किसी काम से बाहर गए थे।
एक जनवरी को सुबह से ही राधे एवं बंटी उसे मिलने के लिए बार बार कॉल कर बुला रहे थे, लेकिन वह बार बार उन्हें टाल रहा था। शाम 7.30 दोनो ने नववर्ष पर मिलने के बहाने अभिषेक को घर के पास ही बुला लिया तथा गोली मार दी।