नोएडा में फर्जी एनकाउंटर करने वाला दरोगा गिरफ्तार, चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा में दो युवकों को गोलीमारने के बाद उसे एनकाउंटर करार देने वाले दरोगा को गिरफ्तार कर लिया गया है। यूपी पुलिस ने दरोगा के खिलाफ हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
पुलिस ने इस मामले को व्यक्तिगत विवाद का मामला बताते हुए एनकाउंटर मानने से इनकार कर दिया है। पुलिस के मुताबिक जिस शख्स को गोली लगी है वह जिम ट्रेनर है और उसका कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है।
पुलिस ने इस मामले की रिपोर्ट तैयार कर डीजीपी मुख्यालय को भेज दी है। इसी मामले में चार अन्य पुलिसकर्मियों को भी सस्पेंड कर दिया गया है। पुलिसकर्मी पर घायल जितेंद्र यादव बहन की सगाई कर बहरामपुर में अपने चार साथियों के साथ वापस आ रहा था। स्कॉर्पियों में उसके चार साथी भी सवार थे।
नोएडा के सेक्टर 122 स्थिति सीएनजी पेट्रोल पंप के पास उसकी आरोपी दरोगा से किसी बात पर कहासुनी हो गई जिसके बाद विजयदर्शन नाम के पुलिस कर्मी ने गोली चला दी।
गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को नोएडा के फोर्टिस में कराया भर्ती कराया गया है, जबकि जितेंद्र यादव के अन्य साथी गायब बताए जा रहे हैं।
परिवार ने लगाया ये अरोप
नोएडा के फोर्टिस में जिंदगी और मौत से जूझ रहे जितेंद्र यादव उर्फ डम्बर के परिवार का आरोप है कि रात लगभग 10 बजे जब बहरामपुर से बहन की सगाई कर लौट रहे थे तभी नशे मे धुत विजयदर्शन नाम के दरोगा ने फर्जी एनकाउंटर करने की कोशिश की।
जितेंद्र नोएडा के सेक्टर122 स्थित पार्थला गांव में जिम चलाता है। उसका कोई क्रिमिनल रेकॉर्ड नहीं है। परिवार का कहना है की गोली एक गोली गले में लगी है जबकि दूसरी रीढ़ की हड्डी में अटक गई है।
घटना के वक्त मौजूद उसके दोस्तों को भी पुलिस ने ही गायब कर दिया है। वहीं मौके पर पहुचे डीआईजी लव कुमार मामले की निष्पक्ष जांच की बात कह रहे हैं और परिवार वालो से तहरीर लेकर इस पूरे मामले को दर्ज कर जांच करने और आरोपी को न बख्शने की बात कह रहे हैं।
इस पूरे मामले पर केंद्रीय मंत्री और नोएडा के सांसद महेश शर्मा ने कहा कि कानून व्यवस्था का मतलब एनकाउंटर करना नहीं है। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जानी चाहिए।