{"_id":"594ff6fc4f1c1b236c8b46da","slug":"police-informer-of-terrorist-shot-himself-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस को आतंकियों की सूचना देने वाले ने की गोली मारकर आत्महत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस को आतंकियों की सूचना देने वाले ने की गोली मारकर आत्महत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 26 Jun 2017 09:49 AM IST
विज्ञापन
suicide
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस को आतंकियों की सूचना देकर सम्मानित हो चुके एक शख्स ने छावला इलाके में खुद को गोली मार ली। मृतक की शिनाख्त राजबीर त्यागी (45) के रूप में हुई है। उन्होंने गोली अपनी लाइसेंसी पिस्तौल से मारी। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि वह बेटे की मौत से अवसाद में चल रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, शनिवार दोपहर तीन बजे पुलिस को सूचना मिली कि राजबीर नामक शख्स ने खुद को गोली मारी ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जांच के दौरान पता चला कि छह महीने पूर्व कैंसर से राजबीर के बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद वह अवसाद में रहते थे। पहले भी उन्होंने पिस्टल को अपनी कनपटी पर रखकर दिखाया था कि मौत ऐसे होती है। हादसे के दिन भी उन्होंने इसे दुहराया था।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि उन्हें लगा कि वह पहले की तरह ही पिस्टल रख रहे होंगे, लेकिन जब गोली चलने की आवाज आई तो सभी उनकी ओर दौड़े। घटनास्थल पर वे खून से लथपथ बेसुध पड़े थे। राजबीर गुरुग्राम में एक सुरक्षा कंपनी में कार्यरत थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार कुछ वर्ष पूर्व राजबीर ने आतंकियों के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी दी थी। इस मामले में राजबीर पुलिस आयुक्त के हाथों पुरस्कृत भी हुए थे। बाद में राजबीर को इस मदद के लिए आतंकियों से धमकियां मिलने लगी, जिसके बाद उन्होंने पिस्तौल का लाइसेंस लिया था।