{"_id":"578e78594f1c1b1d7fc4b9e2","slug":"police-finally-picked-five-robbers-looting-were-carried-out-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली पुलिस ने दबोचे पांच लुटेरे, हाईवे पर देते थे लूटपाट को अंजाम ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिल्ली पुलिस ने दबोचे पांच लुटेरे, हाईवे पर देते थे लूटपाट को अंजाम
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Jul 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हाइवे पर लूटपाट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर पांच लुटेरों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान दिल्ली निवासी यादराम उर्फ पप्पू (40), राजकुमार उर्फ राजू (34), गफ्फार अली (30), ब्रजपाल (26) और गांव करणपुर, तहसील पाटियाली जिला कासगंज, उत्तर प्रदेश निवासी गजेंद्र कुमार मोंटे (21) के रूप में हुई है। इनके कब्जे से ट्रक से लूटा गया करीब 30 लाख रुपये का सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त रविंद्र यादव के अनुसार इंस्पेक्टर विनय त्यागी की टीम को सूचना मिली थी कि हाइवे पर लूटपाट करने वाले गिरोह के सदस्य सी-ब्लाक, ओखला औद्योगिक क्षेत्र में आएंगे।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से स्वीफ्ट कार भी बरामद की है। आरोपियों ने 12 जुलाई को खाने के सामान से भरे ट्रक को मौर्या एंक्लेव इलाके से लूटा था।
आनंद पर्वत इलाके का घोषित बदमाश यादराम और पवन गिरोह के लीडर हैं, पवन अभी फरार है। यादराम के खिलाफ पहले से 19 मामले दर्ज हैं। मूलरूप से बुलंदशहर निवासी ब्रजपाल दिल्ली में बुराड़ी में रह रहा था। कासगंज निवासी गजेंद्र पहले भी गिरफ्तार हो चुका है।