{"_id":"1fc725ff946888506123ebb62ab9f17a","slug":"police-dropped-lentr-the-construction-of-houses-worker-s-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरोगा के निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दरोगा के निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरा, मजदूर की मौत
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 07 Jul 2014 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरोगा के निर्माणाधीन मकान का लेंटर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जख्मी हो गया। घायल को जिला एमएमजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हादसा सिहानी चुंगी के पास मास्टर कालोनी में रविवार सुबह करीब 10 बजे हुआ। मृतक के जीजा ने दरोगा के खिलाफ सिहानी गेट कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसएचओ ने बताया कि मास्टर कालोनी में आईटीबीपी में तैनात सब-इंस्पेक्टर अवधपाल रहते हैं। वे मकान का निर्माण करा रहे हैं। सुबह उनके मकान में काम चल रहा था, तभी उसकी तरफ की दीवार ढह गए और लेंटर भरभराकर गिर गया। वहां काम कर रहे मजदूर खुशहाल (40) और बलराम मलबे में दब गए।
विज्ञापन
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मलबा हटाया। खुशहाल की मौत हो चुकी थी, जबकि बलराम को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। खुशहाल अतरौली के अलीगढ़ का रहने वाला था और यहां घूकना में रहता था। बलराम बिजनौर का निवासी है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मलबे में दबकर भैंस और कटिया की भी मौत हुई है। रिपोर्ट मृतक के जीजा बाबूलाल निवासी बुलंदशहर ने दर्ज कराई है, जिसमें दरोगा पर लापरवाही और गलत मैटेरियल लगाने का आरोप लगाया गया है।
पुरानी दीवार बनी वजह
एसएचओ ने बताया कि मकान की एक दीवार पुरानी और कमजोर थी, जो लेंटर का भार नहीं झेल सकी और ढह गई। उसके साथ लेंटर भी गिर गया।
नंदग्राम में लेंटर गिरने से आठ लोग हुए थे घायलः एक सप्ताह पहले नंदग्राम में एक बिल्डिंग का लेंटर गिरने से मलबे में दबकर 8 लोग घायल हो गए थे।