{"_id":"57a0ef7f4f1c1b56152ba1bd","slug":"police-didn-t-get-any-sign-of-culprit-of-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी की हत्या में पुलिस के हाथ खाली, फेस-3 इलाके में मारी गई थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी की हत्या में पुलिस के हाथ खाली, फेस-3 इलाके में मारी गई थी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 03 Aug 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोटपुर कॉलोनी में फर्नीचर कारोबारी की हुई हत्या के मामले में पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। पुलिस आपसी रंजिश से जोड़कर घटना को देख रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के रिश्तेदारों व दोस्तों से लंबी पूछताछ की मगर किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी। मौके पर फर्नीचर कारोबारी पर गोली चलाते एक ही हमलावर सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है, हालांकि पुलिस को शक है कि हत्या में गोली चलाने वाले के साथ और लोग भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
रविवार रात को चोटपुर कॉलोनी की मार्केट में फर्नीचर कारोबारी राजेंद्र शर्मा के सिर में गोली मार दी गई थी। गंभीर हालत में उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने इलाज के दौरान सोमवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
मूलरूप से बदायूं के रहने वाले राजेंद्र परिवार के साथ सेक्टर-8 स्थित जेजे कॉलोनी में रहते थे। वारदात के समय रात करीब पौने 9 बजे दुकान के बाहर हो रहे झगड़े को देख रहे थे।
इसी दौरान किसी ने पीछे से आकर उनके सिर में गोली मार दी। मौके पर ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी में एक आरोपी को गोली चलाते हुए देखा गया है। पुलिस के अनुसार उसकी तस्वीर फुटेज में साफ नहीं आई है।