नर्स का मजाक बनाकर फंसे कॉमेडी किंग कपिल शर्मा, फेडरेशन ने जेटली और सिद्धू को लिखा पत्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉमेडी किंग कपिल शर्मा के लिए जल्द ही मुसीबत खड़ी हो सकती है। कपिल पर अपने शो में नर्सों की छवि खराब करने का आरोप लगा है। ऑल इंडिया गवर्नमेंट नर्सेज फेडरेशन ने कपिल शर्मा के खिलाफ नई दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाने में बृहस्पतिवार को शिकायत दी है।
इस मामले में शुक्रवार शाम तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई थी। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच शुरू कर दी है। फेडरेशन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली और नवजोत सिंह सिद्धू को भी पत्र लिखा है।
फेडरेशन की ओर से नार्थ एवेन्यू थाने में दी गई शिकायत में कहा गया है कि कपिल शर्मा के दो शो 6 व 7 मई को सोनी चैनल पर दिखाए गए थे। इन शो में नर्स को लेकर उल्टे-सीधे मजाक किए गए। नर्स के पेशे को मजाक बनाया गया। नर्स का पेशा एक सम्मानजनक पेशा है।
नर्स पर गंदा व अश्लील मजाक करने का आरोप
शो में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नर्स की छवि को खराब किया गया है। फेडरेशन की महासचिव जीके खुराना का कहना है कि शो में नर्स को लेकर गंदे व अश्लील मजाक किए गए। मुंह पर पानी मारा गया। '
फेडरेशन ने केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अरुण जेटली, नवजोत सिंह सिद्धू, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सोनी चैनल के सीईओ को पत्र लिखा है। फेडरेशन का कहना है कि कपिल शर्मा अपने शो को वापस ले और देश भर की नर्सों से माफी मांगे।
खुराना ने बताया कि देशभर की नर्सों की फेडरेशन के बैनर तले सफदरजंग अस्पताल में 24 मई को बैठक हो रही है। इसमें कपिल शर्मा के खिलाफ आगे की रणनीति तय की जाएगी।