फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Police arrests vicious thief

पुलिस ने पकड़े अजीब चोर, जानिए क्या चुराते हैं ये?

Tue, 29 Jul 2014 04:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 29 Jul 2014 04:50 PM IST
विज्ञापन
Police arrests vicious thief

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने टाटा स्काई के सेट टॉप बॉक्स से हार्ड डिस्क उड़ाने वाले दो लोगों को दबोचा है। आरोपियों की पहचान शैंकी गुप्ता (26) और राजीव गुप्ता (22) के रूप में हुई है।

विज्ञापन


पुलिस को गैंग के दो सदस्यों की तलाश है। पुलिस की मानें तो सेट टॉप बॉक्स से हार्ड डिस्क निकालने पर टीवी का प्रसारण तो बंद नहीं होता है, लेकिन कार्यक्रम रिकॉर्ड करने की सुविधा खत्म हो जाती है। इनकी गिरफ्तारी से पुलिस ने 54 मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन


अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक चांद ने बताया कि लोकल पुलिस को सेट टॉप बॉक्स से हार्ड डिस्क चोरी की सूचनाएं मिल रही थीं। छानबीन के बाद दो आरोपियों को पकड़ लिया गया। पूछताछ करने में पता चला कि आरोपी पहले टाटा स्काई में सेट टॉप बॉक्स लगाने का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी छोड़ने के बाद भी वे सर्विस के नाम पर कंपनी के ग्राहकों के घर जाते रहे। इस दौरान आरोपी बिना टीवी का प्रसारण बंद किए बॉक्स से हार्ड डिस्क निकाल लेते थे और बाद में उसे समीर नाम के शख्स को 1750 रुपये में बेच देते थे।

पीड़ित व्यक्ति को हार्ड डिस्क चोरी का पता तब चलता था, जब कोई कार्यक्रम रिकॉर्ड नहीं होता था। आरोपियों के गैंग में अंकित अग्रवाल नाम का एक अन्य युवक भी है। पुलिस इनके साथियों की तलाश कर रही है।

एक करोड़ की काली मिर्च उड़ाने में तीन धरे
दिल्ली की पहाड़गंज पुलिस ने ट्रक ड्राइवर की मिलीभगत से एक करोड़ रुपये की काली मिर्च उड़ाने के मामले में तीन लोगों को पकड़ा है। आरोपियों की पहचान नूंह (हरियाणा) निवासी ड्राइवर तौफिक, सीलमपुर निवासी कौशर अली और मोहम्मद यूनुस के रूप में हुई। इनके पास से मिर्च के 300 बैग बरामद किए गए।

जिले के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को मुंबई के ट्रांसपोर्टर ने पहाड़गंज थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया था कि खारी बावली के कारोबारी रत्नलाल और राधा श्याम ने 320 बैग काली मिर्च उसकी कंपनी के जरिए मंगवाई थी, लेकिन उसका ड्राइवर तौफिक और नाबालिग हेल्पर सामान लेकर नहीं पहुंचा।


जीपीएस की मदद से पता चला कि ट्रक पलवल में खड़ा है। वहां पहुंचने पर ड्राइवर और हेल्पर अचेत मिले। उनके मुंह से झाग निकल रहा था। तबियत ठीक होने के बाद तौफीक से पूछताछ में पुलिस को मामला संदिग्ध लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर पता चला कि ड्राइवर ने अपने रिश्तेदारों व साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सीलमपुर में छापा मारकर कौशर अली और यूनुस को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed