{"_id":"7d9ebaee13c105c129510a9358f98bcc","slug":"police-arrests-a-prostitute","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से जबरन करा रही थी धंधा, गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नाबालिग से जबरन करा रही थी धंधा, गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 27 Apr 2014 03:43 PM IST
विज्ञापन
कमला मार्केट थाना पुलिस ने जीबी रोड के कोठा संख्या 70 पर छापा मारकर एक नाबालिग सहित आठ लड़कियों को मुक्त करवाया है।
विज्ञापन
सभी को नौकरी का झांसा देकर दिल्ली लाकर कोठे पर बेच दिया गया था। पुलिस ने कोठा संचालिका पद्मा को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, एक एनजीओ की ओर से कमला मार्केट थाने को जानकारी मिली कि पश्चिम बंगाल से अगवा किशोरी से जबरन देह व्यापार करवाया जा रहा है।
इसके बाद पुलिस ने कोठे पर छापा मारकर लड़कियों को मुक्त करवा लिया। इनमें से पांच पश्चिम बंगाल, एक-एक असम, बिहार व झारखंड की रहने वाली हैं।