{"_id":"59494c414f1c1b1b338b4654","slug":"police-arrested-two-boy-theft-bike-for-their-girlfriends","type":"story","status":"publish","title_hn":"4 गर्लफ्रेंड्स को घुमाने के लिए चोरी करता था नई-नई बाइक, ऐसे हुआ गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
4 गर्लफ्रेंड्स को घुमाने के लिए चोरी करता था नई-नई बाइक, ऐसे हुआ गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 21 Jun 2017 10:42 AM IST
विज्ञापन
bike loot
पुलप्रह्लादपुर थाना पुलिस ने एक ऐसे वाहन चोर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है जो अपनी गर्लफ्रेंड के लिए बाइक चोरी करता था। आरोपी ने चार गर्लफ्रेंड बना रखी थीं। वह हर गर्लफ्रेंड को अलग-अलग बाइक से घुमाता था। आरोपियों के कब्जे से चोरी की आधा दर्जन बाइक व मोबाइल बरामद की गई हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी के सात मामलों का खुलासा करने का दावा किया है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तारी आरोपियों की संगम विहार निवासी पहचान योगेश (22) और लाल कुआं निवासी सोनू (21) के रूप में हुई है। योगेश अपनी गर्लफ्रेंड को घूमाने के लिए बाइक चोरी करता था। आरोपी का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड हमेशा घूमने के लिए कहती थीं, इस कारण वह अलग-अलग तरह की बाइक चोरी करता था।
विज्ञापन
ये बाइक अलग-अलग थाना इलाकों से चोरी करते थे। आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है। इन्होंने मोबाइल ओखला थाना इलाके से लूटा था।
विज्ञापन