{"_id":"0d6c4a59cd10f3315eba1119e42d76ce","slug":"police-arrested-land-lord-and-his-family-on-beating-north-east-couple","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेट की चाबी मांगी तो मालिक ने बुला लिए गुंडे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गेट की चाबी मांगी तो मालिक ने बुला लिए गुंडे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 27 Mar 2014 03:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली के मुनिरका गांव में नॉर्थ-ईस्ट के दंपति से मारपीट के बाद माहौल गरमा गया। घटना के विरोध में पूर्वोत्तर के सैकड़ों लोगों ने मुनिरका गांव और फिर वसंत विहार थाने के सामने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इस बीच गांव व नॉर्थ ईस्ट के लोग आमने-सामने आ गए, जिससे तनाव की स्थिति बन गई। पुलिस ने छेड़छाड़, एसटी/एससी एक्ट, मारपीट व धारदार हथियार से गंभीर चोट पहुंचाने की धाराओं में मामला दर्ज कर महिला समेत सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें:1 करोड़ की मोबाइल लूट का खुलासा, 4 अरेस्ट
विज्ञापन
दक्षिण जिला पुलिस के अनुसार नॉर्थ-ईस्ट का रहने वाला तमंगो (बदला हुआ नाम) असम राइफ ल्स का जवान है और तैनाती जम्मू में है। तमंगो की पत्नी कुछ दिन पहले डिलीवरी के लिए दिल्ली आई थी। वह मुनिरका इलाके में रहती है।
मंगलवार शाम तमंगो परिजनों के साथ साली के घर जाना चाहता था। उसने मकान मालिक से बिल्डिंग परिसर के मेन गेट के ताले की चाबी मांगी। मकान मालिक ने चाबी देने से मना कर दिया। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि मकान मालिक के बेटे ने अपने छह दोस्तों को बुला लिया और उन्होंने तमंगो व उसकी पत्नी से हाथापाई की।
यह भी पढ़ें:मूरी एक्सप्रेस में महिलाओं से घंटों हुई शर्मनाक हरकत
इस बीच किसी ने पुलिस को 100 नंबर पर सूचना दे दी। पुलिस उसे (तमंगो) ट्रॉमा सेंटर ले गई। उपचार कराने के बाद जब वह वापस घर पहुंचा तो आरोपियों ने उससे फिर मारपीट की, जिससे उसके हाथ में काफी चोट आई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि पीड़ित दंपति के कमरे में काफी खून बिखरा था। पुलिस ने दंपति को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।
घटना से नाराज नॉर्थ-ईस्ट के सैकड़ों लोग रात को ही मुनिरका गांव पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान वहां तनाव की स्थिति बन गई। बताया गया है कि इस बीच गांव के लोग और नॉर्थ-ईस्ट के लोग सामने-सामने आ गए। भारी संख्या में पुलिस बल को बुला लिया गया।
इसके बाद पूर्वोत्तर के लोगों ने वसंत विहार थाने के सामने प्रदर्शन किया। पुलिस ने मकान मालिक की पत्नी अनीता टोकस के अलावा बलवीर सिंह, सुरेंद्र सिंह, राजपाल, राजवीर, प्रदीप टोकस और कपिल को गिरफ्तार कर लिया। यह भी कहा जा रहा है कि तमंगो ने अपने हाथ में खुद ही चोट लगाई।