{"_id":"580e4dfd4f1c1b944ebc1ed3","slug":"police-arrested-a-man-who-stole-the-mobile-phone","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्लफ्रेंड पर पैसा लुटाने के लिए छीनता था मोबाइल पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गर्लफ्रेंड पर पैसा लुटाने के लिए छीनता था मोबाइल पुलिस ने किया गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 25 Oct 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
अपराध
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ ने मोबाइल झपटमारी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी गर्लफ्रेंड पर पैसा लुटाने के लिए मोबाइल छीनता था। इनके कब्जे से छीने गए नौ मोबाइल फोन व एक चोरी की स्कूटी बरामद की गई है।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी रोमिल बानिया के अनुसार स्पेशल स्टाफ में तैनात एसआई संदीप गोदारा को सूचना मिली थी कि मोबाइल झपटमारी करने वाले तुगलकाबाद निवासी संदीप और विकास उर्फ मंता चोरी की स्कूटी पर नेहरू प्लेस आएंगे। एसआई संदीप गोदारा की टीम ने यहां घेराबंदी कर दोनों को 23 अक्तूबर को पकड़ लिया।
विज्ञापन
स्कूटी की डिक्की से चोरी के नौ मोबाइल फोन बरामद किए गए। ये मोबाइल इन्होंने कालकाजी, गोविंदपुरी, लाजपत नगर, ओखला और जामिया नगर से छीने थे।
संदीप ने बताया कि उसके पिता की दस वर्ष पहले मौत हो गई थी। पिता की मौत के बाद वह गलत संगत में पड़ गया और ड्रग लेेने लगा। इसने एक गर्लफ्रेंड बना रखी थी। गर्लफ्रेंड पर पैसा खर्च करने व ड्रग के लिए ये मोबाइल झपटमारी करता था।
विज्ञापन