फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pig eaten 18 days old girl to death in delhi when mother was feeding her, police registers complaint

मां की गोद से बच्ची को ले भागा सुअर, नोंच खाने से मौत

Sun, 05 Nov 2017 10:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 05 Nov 2017 10:17 AM IST
विज्ञापन
pig eaten 18 days old girl to death in delhi when mother was feeding her, police registers complaint
सुअर ने बच्ची को नोंच खाया

राजधानी में शुक्रवार रात दिल दहला लेने वाली घटना सामने आई। दक्षिण जिले के फतेहपुर बेरी थाना इलाके की संजय कॉलोनी में एक सुअर ने मां की गोद में दूध पी रही 18 दिन की बच्ची को नोंच (चबाया) खाया।

विज्ञापन


बच्ची को एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। बच्ची के शव का रविवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और सुअर मालिक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


इस घटना के बाद से इलाके में दहशत फैली हुई है। लोगों ने अपने घरों के सामने सुरक्षा बढ़ा दी है। दक्षिण जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त चिन्मय बिश्वाल के अनुसार राजपाल पत्नी पूजा व दो बच्चों के साथ संजय कॉलोनी बस्ती, भाटी माइंस में रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुअर बच्ची के सिर को अपने जबड़े में दबाकर भागने लगा

pig eaten 18 days old girl to death in delhi when mother was feeding her, police registers complaint
सांकेत‌िक च‌ित्र

शुक्रवार रात करीब 11 बजे पूजा आंगन में ही 18 दिन की बच्ची पुष्पा को गोद में लेकर दूध पिला रही थी। उसी समय वहां आए एक सुअर ने बच्ची पर हमला कर दिया। सुअर बच्ची के सिर को अपने जबड़े में दबाकर भागने लगा।

उसने बच्ची के सिर व पेट को काफी हद तक नोंच खाया। सुअर ने इतनी तेजी से हमला किया कि पूजा बच्ची को बचा भी नहीं पाई थी। आसपास के लोग कुछ कर पाते उससे पहले सुअर ने बच्ची के सिर व पेट को नोंचकर लहुलूहान कर दिया था।

इसके बाद बच्ची को पास ही स्थित निजी अस्पताल व वहां से एम्स के ट्रामा सेंटर ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

सुअर माल‌िक की तलाश तेज

pig eaten 18 days old girl to death in delhi when mother was feeding her, police registers complaint
सांकेत‌िक च‌ित्र
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने बताया कि रात करीब 12.45 बजे इसकी सूचना पुलिस को मिली। फतेहपुरबेरी थाना पुलिस ने मामला दर्जकर सुअर मालिक की तलाश तेज कर दी है।

दिल्ली पुलिस एमसीडी को लिख रही है पत्र
संजय कॉलोनी में सुअरों के बढ़ते हुए आतंक को देखते हुए दक्षिण जिला पुलिस एमसीडी को पत्र लिखने जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि एमसीडी को पहले भी पत्र लिखा जा चुका है मगर कोई ध्यान हीं दिया गया।

संजय कॉलोनी जंगल से सटी हुई है। ऐसे में यहां सुअर घूमते रहते हैं। यहां रहने वाले कुछ लोगों ने भी सुअर पाल रखे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed