{"_id":"302cb8809ec689fdfa766ff68280f70e","slug":"pcr-policemen-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार युवकों ने लेपर्ड में मारी टक्कर, दो सिपाही घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार युवकों ने लेपर्ड में मारी टक्कर, दो सिपाही घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 28 Apr 2014 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के सेक्टर-18 में रविवार देर रात एक चाय की दुकान पर विवाद की सूचना मिलने पर पहुंचे पुलिसकर्मियों की लेपर्ड बाइक में कार सवार दबंगों ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
हादसे में लेपर्ड सवार दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने टक्कर मार कर भाग रहे कार सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गए।
यह भी पढ़ें:इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी की तेजधार हथियार से हत्या
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक रविवार रात सेक्टर-18 में रोहित के होटल पर कार सवार युवक पहुंचे और खाना देने की डिमांड की। समय खत्म होने के कारण उसने खाना देने से इंकार कर दिया। इसको लेकर कार सवार युवकों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
सूचना पाकर गश्त पर निकले लेपर्ड सवार सिपाही संजय यादव व जयविजय मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख युवक कार में सवार होकर भागने का प्रयास करने लगे। जब सिपाहियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनकी लेपर्ड में टक्कर मार दी। जिससे दोनों सिपाही घायल हो गए।
यह भी पढ़ें:दो फ्लैटों के ताले तोड़कर लाखों की चोरी
इसके बाद भी सिपाहियों ने कार में सवार दो युवकों को पकड़ लिया। जबकि दो युवक कार लेकर भाग निकले। पकड़े गए युवकों की पहचान फरीदाबाद निवासी रोहित व दीपेश के रूप में हुई। फरार युवकों की पहचान भानु चौहान व विक्रांत के रूप में हुई। पकड़े गए युवक नोएडा में पीजी में रह कर पढ़ाई व नौकरी कर रहे हैं।
ट्रैफिक कर्मी को बाइक सवार ने पीटा
रेड लाइट जंप करने पर चालान काटने को लेकर हुए विवाद में एक बाइक सवार ने ट्रैफिक पुलिस केएचसीपी की पिटाई कर दी। पुलिस ने मारपीट के आरोप में बाइक सवार को गिरफ्तार कर लिया। घटना रविवार की शाम रजनीगंधा चौराहे पर हुई। जानकारी के मुताबिक शाम में एचसीपी विनोद कुमार की ड्यूटी थी। रेड लाइट जंप करने पर उन्होंने बाइक सवार को रोक कर उसका चालान कटाने की कार्रवाई शुरू की तो बाइक सवार युवक ने विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि युवक ने मारपीट की और वर्दी फाड़ दी। सूचना पाकर मौकेपर पहुंची थाना सेक्टर-20 पुलिस ने बाइक सवार युवक को पकड़ लिया। जिसकी पहचान रामप्रसाद के रूप में हुई है।