{"_id":"5849ab2f4f1c1b9b1944a0e2","slug":"paytm-account-flown-rs-17-500","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PAYTM के इस्तेमाल से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, वरना गंवाने पड़ सकते हैं अपने पैसे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
PAYTM के इस्तेमाल से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर, वरना गंवाने पड़ सकते हैं अपने पैसे
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 09 Dec 2016 03:23 PM IST
सार
बिजली बिल के भुगतान के दौरान दुकानदार से धोखाधड़ी
फोन में ओटीपी डालते ही खाते से गायब हो गया पूरा बैलेंस
पिछली सारी डिटेल्स भी खत्म
विज्ञापन
क्या सेफ है पेटीएम?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नोटबंदी के बाद सरकार ऑनलाइन पेमेंट लेनदेन पर जोर दे रही है। लेकिन यह भी हकीकत है कि आपकी थोड़ी सी चूक बदमाशों के लिए फायदे का सौदा हो सकती है।
विज्ञापन
शाहदरा इलाके में बैग दुकानदार के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। ई-वॉलेट का इस्तेमाल करने वाले लोकेश जैन पेटीएम से अपने बिजली के बिल का भुगतान कर रहे थे।
इसी दौरान उनसे ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) मांगा गया। ओटीपी देते ही उनके पेटीएम खाते से 17580 रुपये उड़ा लिए गए। लोकेश ने ठगी की शिकायत शाहदरा थाने में दी है। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
एक ओटीपी और... जीरो हो गया ई-वॉलेट का बैलेंस
पेटीएम से लेन देन कर रहे छोटे दुकानदार
- फोटो : लाल सिंह/अमर उजाला
जानकारी के अनुसार लोकेश जैन परिवार के साथ नवीन शाहदरा में रहते हैं। इनकी रोहताश नगर चौक पर बैग की दुकान है। नोटबंदी के बाद बैग की पेमेंट लेने व देने के लिए लोकेश पेटीएम का इस्तेमाल कर रहे हैं। बुधवार को उनके पेटीएम खाते में 17580 रुपये थे।
लोकेश ने इस पेटीएम खाते से बीएसईएस का बिल जो 10460 रुपये का था पेमेंट करना शुरू किया। पेमेंट के दौरान उनसे ओटीपी मांगा गया। ओटीपी फोन में डालते ही उनके खाते से सारा बैलेंस गायब हो गया।
यही नहीं उनकी पेटीएम की पिछली सारी डिटेल्स भी गायब हो गई। लोकेश ने कंपनी से संपर्क करने का प्रयास किया तो उन्हें मेल करने को कहा गया। परेशान होकर लोकेश ने मामले की शिकायत शाहदरा थाने में दी। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।