रानीखेत एक्सप्रेस में सो रहीं सवारियों का लाखों का सामान पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रानीखेत एक्सप्रेस ट्रेन में सो रही सवारियों की नकदी, गहने व सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। सवारियों की जब गुरुग्राम स्टेशन के पास नींद खुल और उन्होंने सामान नहीं पाया तो उन्होंने इसकी सूचना गुरुग्राम जीआरपी को दी। जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार रानीखेत एक्सप्रेस काठगोदाम से शुक्रवार रात 8.40 बजे चली थी। इस दौरान काठगोदाम से जयपुर जाने के लिए ए-1 बोगी में विजय कुमार भटनागर सवार हुए और अपनी सीट पर सो गए।
ट्रेन के रामपुर पहुंचने पर यहां से ए-1 बोगी में ही अवनीश कुमार व विनीता पांडे भी सवार हो गए और अपनी-अपनी सीट पर सामान रखकर सो गए। उनकी नींद सुबह करीब 5.20 बजे खुली तो उन्होंने पाया कि उनकी सीट पर रखा सामान गायब है।
जब तक वह कुछ कर पाते तब तक ट्रेन दिल्ली स्टेशन से गुरुग्राम के लिए रवाना हो चुकी थी। इस दौरान उन्होंने रेलवे पुलिस को सूचना दी। ट्रेन जब गुरुग्राम स्टेशन पर पहुंची तो पीड़ितों ने इसकी शिकायत रेलवे पुलिस को दी।
पुलिस ने ट्रेन में जांच की, लेकिन पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इस पर उन्होंने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में विजय कुमार ने बताया कि उनके सूटकेस में जरूरी सामान, कपड़ों के अलावा 30 हजार रुपये, अवनीश कुमार ने जरूरी सामान व 19 हजार रुपये थे जबकि विनीता पांडे के बैग में करीब 3 लाख रुपये के गहने थे।
इस पर जीआरपी ने जीरो एफआईआर दर्ज कर मामले को आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली भेज दिया। मामले की जांच कर रहे एसआई महावीर सिंह ने बताया कि दिल्ली रेलवे स्टेशन पर ट्रेन काफी लंबे समय के लिए रुकती है। ऐसे में हो सकता है कि कोई व्यक्ति दिल्ली स्टेशन पर ही इनके बैग ले उड़ा हो। जिस वक्त घटना हुई उस वक्त उक्त सभी सोए हुए थे। मामले में जीरो एफआईआर दर्ज कर ली गई है।