फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   pak spy used to supply girls to pak embassy in delhi

PAK एंबेसी में लड़कियों की सप्लाई भी करते थे ये जासूस, PMO ने संभाली जांच की कमान

Sat, 29 Oct 2016 10:42 AM IST
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 29 Oct 2016 10:42 AM IST
विज्ञापन
pak spy used to supply girls to pak embassy in delhi
- फोटो : अमर उजाला
देश में पहले भी पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले पकड़े गए हैं। मगर दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बृहस्पतिवार को जिस जासूसी कांड का पर्दाफाश किया है उससे प्रधानमंत्री कार्यालय समेत कई मंत्रालयों के कान खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन


जासूसी कांड में पकड़े गए आरोपी खासकर शोएब ने देश की बड़ी मात्रा में गुप्त, संवेदनशील व देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वाली सूचनाएं लीक कर दी हैं। इसे देखते हुए जासूसी कांड की कमान खुद प्रधानमंत्री कार्यालय ने संभाल ली है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री के एक सलाहकार हर आधे घंटे में दिल्ली पुलिस व आईबी से अपडेट मांग रहे थे। शोएब ने यह भी खुलासा किया है कि वह पाक एंबेसी में भी लड़कियां सप्लाई करता था। हालांकि युवतियों को पेमेंट एबेंसी से होता था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जासूसी करवाने में पाकिस्तान एंबेसी के दो वरिष्ठ अधिकारी अली और हुसैन के नाम सामने आए हैं। दिल्ली पुलिस को ऐसे सबूत मिले हैं, जिनसे साफ स्पष्ट होता है कि येे दोनों अधिकारी जासूसी कांड में शामिल थे।

होटल में मोबाइल छोड़कर फरार हो गया था शोएब

pak spy used to supply girls to pak embassy in delhi
पाक एंबेसी के अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेशी मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की शुक्रवार दोपहर को बैठक बुलाई थी। यह बैठक शुक्रवार देर शाम तक चल रही थी। बताया जा रहा है कि जल्द ही कुछ और अधिकारियों को भारत छोड़ने के लिए कहा जा सकता है।

खास बात यह है कि महमूद अख्तर, रमजान खान और सुभाष को पकड़े जाने की जानकारी शोएब को पाक एंबेसी से दी गई थी। अपराध शाखा सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस की गिरफ्त से छूटकर जब महमूद अख्तर पाक एंबेसी पहुंचा तो उसने शोएब को वाट्सऐप कॉल कर पकड़े जाने के बारे में बताया था।

शोएब तीन मोबाइल को होटल में ही छोड़कर फरार हो गया था। लेकिन इसने जियो का सिम अपने पास रखा हुआ था। इस जियो मोबाइल सिम के जरिये वह सुरक्षा एजेंसियों के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed