घर के बाहर कूड़ा डालने पर मकान मालिक और किरायेदार को घोंपा चाकू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी में लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। छोटी-छोटी बात पर लोग एक दूसरे की जान लेने को उतारु हैं। मंडावली इलाके में घर के बाहर कूड़ा डालने से रोकने पर महिला के दो भाइयों ने युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।
यही नहीं पीड़ित का किरायेदार जब उसे बचाने आया तो आरोपियों ने उसे भी चाकू मार दिया। जांघ, पीठ और बाजू में चाकू लगने के बाद लखिंद्र (36) व पेट में चाकू लगने के बाद किरायेदार राकेश (30) को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मंडावली थाना पुलिस मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश कर रही है। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित लखिंद्र परिवार के साथ गली नंबर-9, वेस्ट विनोद नगर में रहता है। लखिंद्र प्राइवेट नौकरी करता है।
महिला ने पड़ोसी के घर के बाहर डाला था कूड़ा
पड़ोस में रेनू गुप्ता नामक महिला रहती है। आरोप है कि अक्सर रेनू लखिंद्र के घर के बाहर कभी पानी तो कभी कूड़ा डाल देती है। सोमवार शाम को रेनू ने लखिंद्र के दरवाजे के आगे कूड़ा डाला तो उसने विरोध जताया।
रेनू उसे बुरा-भला कहकर चली गई। आरोप है कि रात 9.30 बजे रेनू का भाई राजेश व छोटा भाई लखिंद्र के घर पहुंचे। राजेश के हाथ में चाकू था।
गाली-गलौच करने के बाद राजेश ने लखिंद्र पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिया। इस बीच लखिंद्र के किरायेदार राकेश ने बीच-बचाव कराने का प्रयास किया तो राजेश ने उसे भी चाकू मार दिया। चाकू मारने के बाद दोनों आरोपी भाई मौके से फरार हो गए।