{"_id":"57aa11124f1c1b9976ee5119","slug":"on-seeing-the-gangrape-accused-the-victim-cried","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेबस आंखों में सुलग रहे थे आक्रोश के शोले, दरिंदों को देख जोर से बोली पीड़िता यही है वो","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेबस आंखों में सुलग रहे थे आक्रोश के शोले, दरिंदों को देख जोर से बोली पीड़िता यही है वो
जेपी शर्मा/अमर उजाला, नोएडा
Updated Wed, 10 Aug 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
bulandshahr gangrape
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलीम बावरिया और दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद एक बार फिर पीड़ित महिला, उसके पति व जेठ का आरोपियों से आमना-सामना हुआ। इस दौरान पीड़ितों की आंखों में आक्रोश के शोले सुलग रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस ने उनकी पहचान के लिए पीड़ित दंपति को सोमवार रात बुलंदशहर बुलाया और मंगलवार को पीड़िता व उसका जेठ गौतमबुद्ध नगर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। पीड़िता भी कार से एसएसपी कार्यालय पहुंची।
विज्ञापन
पीड़िता बेहद गुमसुम थी लेकिन उसकी आंख में आरोपियों के प्रति आक्रोश साफ दिखाई दे रहा था। आईजी ने बताया कि पीड़ित महिला व उसके पति ने बुलंदशहर पहुंचकर आरोपियों की शिनाख्त पहले ही कर ली है।
विज्ञापन
जांच में शामिल एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने बुलंदशहर में शिनाख्त के दौरान भी आक्रोश प्रकट किया था और तेज आवाज में देखते ही बोली यही है वो दरिंदे।
वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने रखे कई नाम
बुलंदशहर गैंगरेप
- फोटो : अमर उजाला
आइजी सुजीत पांडे ने प्रेसवार्ता में पीड़ितों ने आरोपियों के पहचानने का दावा किया। इस दौरान पीड़ित परिवार का एक सदस्य भी प्रेसवार्ता में पहुंच
गया। उसकी पहचान छिपाने के कारण यहां सेेहटाने का प्रयास किया लेकिन वह मीडिया के सामने आने की जिद करने लगा।
आरोपियों ने रखे हैं कई नाम
वारदात के बाद डीजीपी ने बुलंदशहर में तीन आरोपियों के नाम मीडिया को बताए थे। इनमें से एक आरोपी को जेल भेजा गया है। दो और आरोपियों की
स्थिति अब तक स्पष्ट नहीं हो पाई है।
इस संबंध में आइजी से सवाल किया गया तो वह भी जवाब दिए बिना लौट गए। वहीं, केस की जांच में शामिल एक अधिकांरी ने बताया कि आरोपी कई नाम रखते हैं, शुरू में उनके असली नाम के बजाय दूसरे नाम सामने आए थे।