{"_id":"72b4938b75dfa6de8866de1c4ee04d66","slug":"on-asking-identity-guard-shot-by-croocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"गार्ड ने पूछा कौन हैं आप तो मार दी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गार्ड ने पूछा कौन हैं आप तो मार दी गोली
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Fri, 04 Apr 2014 01:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा के पॉश सेक्टर में घूम रहे एक संदिग्ध युवक से पहचान पूछना सुरक्षा गार्ड को भारी पड़ गया।
विज्ञापन
पहचान पूछे जाने पर बदमाशों ने गार्ड को गोली मार दी और फरार हो गया। घायल गार्ड को अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
पुलिस के मुताबिक सेक्टर 26 में गढ़ के विधायक मदन चौहान का आवास है। बृहस्पतिवार रात आठ बजे के करीब आरडब्ल्यूए द्वारा तैनात बिहार निवासी गार्ड लल्लू राम यादव (35) गश्त कर रहा था।
यह भी पढ़ें: 'महीना मांगने' वाला हरियाणा पुलिस का एएसआई अरेस्ट
डी ब्लॉक के पास दो बदमाश संदिग्ध परिस्थितियों में दिखाई पड़े। लल्लू राम ने इनसे पहचान पूछी तो वह उससे भिड़ गए। इनके बीच हाथापाई शुरू हो गई और इसके बाद बदमाशों ने तमंचे से लल्लू राम पर गोली चला दी।
विज्ञापन
गोली लल्लू की जांघ में लगी और वह जमीन पर गिर पड़ा। मौके का फायदा उठाकर बदमाश भागने में सफल हो गए। गार्ड को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सेक्टर 20 थानाध्यक्ष रीता यादव ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अन्य सुरक्षा गार्ड और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन