फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   old man looted by fake traffic policemen in delhi

ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में बदमाशों ने बुजुर्ग को रोका, पर्स छीना 

Thu, 10 Aug 2017 02:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 10 Aug 2017 02:57 PM IST
सार


 

विज्ञापन
old man looted by fake traffic policemen in delhi

विस्तार

शाहदरा जिले के मानसरोवर पार्क थाना क्षेत्र में मंगलवार पुलिस की वर्दी पहने बाइक सवार बदमाशों ने स्कूटी सवार बुजुर्ग को लूट लिया। ट्रैफिक पुलिस की वर्दी में आए बदमाशों ने पीड़ित रविंद्र गुप्ता (60) को लाइसेंस देखने के बहाने रोका।

विज्ञापन


पीड़ित ने जैसे ही पर्स निकाला आरोपी पर्स व स्कूटी की चाबी लूटकर फरार हो गए। कुछ दूर आगे पुलिस पिकेट के पास बदमाश चाबी फेंककर फरार हो गए। आरोप है कि वारदात की शिकायत करने बुजुर्ग जब थाने पहुंचे तो पुलिस ने भी उन्हें थाने से टरकाने का प्रयास किया गया।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारियों के दखल के बाद अब पीड़ित की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़ित रविंद्र गुप्ता परिवार के साथ राम नगर में रहते हैं। इनका अपना कारोबार है। मंगलवार को वह स्कूटी से झिलमिल औद्योगिक में किसी काम से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी बीच अंडरपास के पास सफेद रंग की कमीज व नीले रंग की पेंट पहने दो युवकों ने ओवरटेक कर रविंद्र की स्कूटी रुकवा ली। खुद को पुलिसकर्मी बताकर आरोपियों ने उनसे लाइसेंस मांगा।

रविंद्र के मुताबिक दोनों ने अपने मुंह पर रुमाल बांधा हुआ था। जैसे ही रविंद्र ने पर्स निकाला आरोपियों ने झपट्टा मारकर उनसे पर्स व स्कूटी की चाबी लूट ली। पर्स में कुछ रुपये, डीएल के अलावा अन्य कीमती सामान मौजूद था।


वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए। पीड़ित एमएस पार्क थाने शिकायत करने पहुंचे। रविंद्र का आरोप है कि कोर्ट के चक्कर काटने की बात उन्हें थाने से टरकाने का प्रयास किया। मामले की शिकायत वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से की गई तो पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed