{"_id":"57978c0e4f1c1bc80a21e6b2","slug":"old-employee-had-to-buy-the-bike-killing-elderly-woman","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाइक खरीदने के लिए पुराने कर्मचारी ने की थी बुजुर्ग महिला की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक खरीदने के लिए पुराने कर्मचारी ने की थी बुजुर्ग महिला की हत्या
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 26 Jul 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
मृतका विमला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाजपत नगर इलाके में बुजुर्ग महिला विमला रानी आहूजा (62) की हत्या और लूटपाट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने पीड़ित परिवार के पूर्व कर्मचारी कमलेश उर्फ कमल (21) को यूपी के बाराबंकी से गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी के कब्जे से डेढ़ लाख रुपये नगद व ज्वेलरी बरामद कर ली गई है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी कमलेश गांव रामपुर, बाराबंकी उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।
विज्ञापन
वह अशोक आहूजा की सेंट्रल मार्केट पर स्थित दुकान पर सेल्समैन के रूप में काम करता था। छुट्टी नहीं दिए जाने के कारण वह नौकरी छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
पड़ोसी ने मोटरसाइकिल देने से किया मना तो बनाई योजना
पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गांव में वह पड़ोसी की मोटरसाइकिल मांगता था। एक दिन पड़ोसी ने उसे मोटरसाइकिल देने से मना कर दिया। अपनी मोटरसाइकिल खरीदने के लिए उसने पैसे जुटाने की योजना बनाई।
उसे आहूजा परिवार के बारे में पूरी जानकारी थी। उसे यह भी पता था कि विमला आहूजा कब घर में अकेली रहती हैं। उसने रविवार को घर में घुसकर विमला आहूजा (63) की हथौड़ी से वार कर हत्या कर दी और घर से नगदी व ज्वेलरी लेकर फरार हो गया।
पीड़ित परिवार के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कमल का चेहरा कैद हो गया था। मोबाइल सर्विलांस के जरिये दक्षिण-पूर्व जिले के स्पेशल स्टाफ ने
उसे गांव रामपुर, बाराबंकी से मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस की टीम मंगलवार रात तक कमलेश को लेकर दिल्ली पहुंच जाएगी।