{"_id":"598844ee4f1c1b12778b49a2","slug":"nursing-student-raped-by-his-friend-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोस्त ने फोटोकॉपी के बहाने किया नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दोस्त ने फोटोकॉपी के बहाने किया नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Mon, 07 Aug 2017 04:16 PM IST
सार
दोस्त ने किया नर्सिंग की छात्रा से दुष्कर्म
- मोदीनगर के एक मेडिकल कॉलेज में पढ़ते हैं दोनों
- आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट, छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फेंडशिप डे से एक दिन पहले दोस्त ने ही अपनी सहपाठी लड़की से रेप कर भरोसे का कत्ल कर दिया। दोनों शनिवार को मेरठ से मोदीनगर स्थित मेडिकल कॉलेज में परीक्षा फार्म भरने आए थे। इसी दौरान जंगल में ले जाकर युवक ने छात्रा से रेप किया।
विज्ञापन
पीड़ित छात्रा की बड़ी बहन की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। युवक फरार है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल जांच के लिए गाजियाबाद भेजा है। अलीगढ़ निवासी एक युवती मोदीनगर स्थित एक मेडिकल कालेज से नर्सिंग का डिप्लोमा कर रही है।
विज्ञापन
यहां उसकी मेरठ के किठोर थाना क्षेत्र निवासी आसिफ से दो साल पूर्व फैंडशिप हो गई थी। नर्सिंग की पढ़ाई के साथ दोनों मेरठ स्थित एक ट्रामा सेंटर में ट्रेनिंग भी ले रहें हैं। शनिवार को छात्रा आसिफ के साथ मेरठ से सेकेंड ईयर का परीक्षा फार्म भरने मोदीनगर मेडिकल कॉलेज आई थी।
विज्ञापन
कालेज प्रशासन ने छात्रा से कुछ डाक्यूमेंट की फोटो कापी कराकर लाने को कहा। इस दौरान आसिफ छात्रा को बाइक से बैठाकर निवाड़ी रोड स्थित मऊ के जंगल में ले गया। यहां उसने छात्रा से रेप किया। इस दौरान छात्रा की हालत बिगड़ गई तो बाइक लेकर भाग गया।
बड़ी बहन के साथ छात्रा ने देर शाम निवाड़ी थाने पहुंचकर आपबीती सुनाईं। सीओ राज कुमार सिंह ने मौका मुआयना किया और आरोपी आसिफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल चेकअप के लिए भेजा है। सीओ राज कुमार सिंह ने बताया कि आसिफ पुत्र शकील फरार है।