फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   nursery school kid raped in school van in delhi

स्कूल वैन में ड्राइवर ने किया बच्ची से दुष्कर्म, पेट में दर्द की शिकायत के बाद सामने आया सच

Sun, 30 Jul 2017 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 30 Jul 2017 08:20 PM IST
सार

स्कूल वैन में चालक ने किया बच्ची से दुष्कर्म
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
नर्सरी की छात्रा है मासूम, अस्पताल में कराया भर्ती
हालचाल जानने के लिए पहुंचीं स्वाति मालीवाल 

विज्ञापन
nursery school kid raped in school van in delhi

विस्तार

बाबा हरिदास नगर में स्कूल वैन के चालक ने नर्सरी की छात्रा के साथ वैन में दुष्कर्म किया। स्कूल की छुट्टी के बाद आरोपी ने सुनसान जगह पर वैन रोककर घटना को अंजाम दिया। घर पहुंचने पर मासूम की तबीयत बिगड़ी, तो घटना का पता चला।

विज्ञापन


बच्ची को डीडीयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट का मामला दर्ज कर आरोपी वैन चालक पवन कुमार (28) को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल बच्ची को देखने अस्पताल पहुंचीं।
विज्ञापन


उन्होंने परिजनों को न्याय दिलवाने का आश्वासन दिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़ित बच्ची परिवार के साथ बाहरी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में रहती है। वह इलाके के ही एक पब्लिक स्कूल में नर्सरी में पढ़ती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुनसान जगह पर वैन रोक किया दुष्कर्म

nursery school kid raped in school van in delhi

परिजनों ने स्कूल आने व जाने के लिए प्राइवेट वैन लगाई हुई है। मंगलवार को वैन का चालक पवन उसे स्कूल ले गया था। वहां से दोपहर को लौटते समय आरोपी ने सुनसान जगह पर वैन रोककर गाड़ी में ही बच्ची से दुष्कर्म किया।

घर पहुंचने पर बच्ची ने पेट में दर्द होने की शिकायत की, तो परिवार ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। जब ज्यादा तबीयत बिगड़ी, तो उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां से डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया।

अस्पताल में बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस का कहना है कि रास्ते में एक से डेढ़ किलोमीटर का रास्ता सुनसान है। वहीं वैन रोककर आरोपी ने शर्मनाक घटना को अंजाम दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed