{"_id":"59f49e714f1c1bcf538b98f1","slug":"ntpc-manager-accused-to-rape-uk-bank-lady-worker","type":"story","status":"publish","title_hn":"NTPC मैनेजर पर लगा यूके बैंक की महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
NTPC मैनेजर पर लगा यूके बैंक की महिला कर्मी के साथ दुष्कर्म का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 29 Oct 2017 09:57 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनटीपीसी के सहायक प्रबंधक पर यूके बैंक की एक महिला कर्मी ने शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता लक्ष्मी नगर दिल्ली में रहती है और नोएडा स्थित यूके बैंक की शाखा में काम करती है। शनिवार को उसने एसपी सिटी अरुण कुमार सिंह से मिलकर मामले में शिकायत की है।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत में महिला कर्मी ने आरोप लगाया है कि दो साल पहले उसकी मुलाकात एक दोस्त के जरिये एनटीपीसी के सहायक प्रबंधक से हुई थी। आरोप है कि प्रबंधक ने महिला बैंक कर्मी को शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। इस दौरान उसने महिला से साढ़े तीन लाख रुपये भी ऐंठ लिए। इतना ही नहीं आरोपी ने ब्लैकमेल करने के लिए उसकी अश्लील वीडियो और फोटो भी खींची है।
विज्ञापन
15 अक्तूबर को महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इंकार कर दिया। आरोपी ने महिला को धमकी दी है कि आंध्रप्रदेश में उसके मामा विधायक हैं, इसलिए उसका कुछ नहीं बिगड़ेगा। एसपी सिटी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन